मैच फिक्सिंग में जेल, फिर वकील पर हार बैठा दिल, बेहद दिलचस्प है स्टार क्रिकेटर की Love Story

Mohammad Amir Narjis love story: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की प्रेम कहानी बहुत दिलचस्प है। दरअसल, बात उन दिनों की है जब साल 2010 में मोहम्मद आमिर का नाम मैच फिक्सिंग में आया गया था और उन्हें आरोप में जेल जाना पड़ा था। आमिर का केस पाकिस्तान मूल की ब्रिटिश लड़की नरजिस खातून (Narjis Khatun) ने लड़ा था।

केस लड़ते-लड़ते नरजिस को हुआ प्यार
मैच फिक्सिंग का केस लड़ते-लड़ते नरजिस खातून और मोहम्मद आमिर की नजदीकियां बढ़ने लगीं और दोनों पहले दोस्त बने फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई। मैच फिक्सिंग में शामिल होने के बाद आमिर पर पांच साल का प्रतिबंध लगा दिया गया था। आमिर तब 18 साल के थे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। मोहम्मद आमिर और रजिस खातून की शादी साल 2016 में हुई थी।

mohammad amir and narjis khatun

नरजिस का जन्म यूनाइटेड किंगडम में हुआ था, लेकिन कहा जाता है कि वह पंजाबी और अंग्रेजी में पारंगत थी, उन्हें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा कानूनी टीम में शामिल किया गया था, जब स्पॉट फिक्सिंग कांड पहली बार इंग्लैंड में सामने आया था।

दोनों का एक दिलचस्प वाकया
रिपोर्ट के मुताबिक एक बार जब पीसीबी के पूर्व सुपरस्टार इजाज बट लंदन में लीगल टीम के साथ मिलकर काम कर रहे थे, जिसमें आमिर और नरजिस भी मौजूद थे तो एक दिलचस्प वाकया हुआ। रिपोर्ट में कहा गया है कि नरजिस ने एक गिलास पानी से कुछ घूँट लिया और अपने गिलास को नीचे रख दिया।

कुछ मिनट बाद आमिर ने उस समय सभी को चकित कर दिया जब उन्होंने उसी गिलास को उठाया और पानी पी लिया। इसके बाद बट ने अपने एक दावे से कहा कि ऐसा लगता है कि दोनों प्यार में हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भले ही महिला वकील आमिर से कुछ साल बड़ी हैं, लेकिन वे प्यार में हैं और अपने परिवार की सहमति से शादी करेंगी।

क्या था पूरा मामला?
दरअसल, अगस्त 2010 में लॉर्ड्स क्रिकेट टेस्ट में सट्टेबाज मजहर माजिद समेत तीन क्रिकेटरों ने स्पॉट फिक्सिंग की थी और ये स्टिंग ऑपरेशन 'न्यूज ऑफ वर्ल्ड' के रिपोर्टर ने किया था। इस पूरे मामले में स्पॉट फिक्सिंग की सारी बातें कैमरे में कैद हो गईं। मैच से एक दिन पहले प्रत्येक नो बॉल कब फेंकी जाएगी? इसके लिए आरोपी क्रिकेटरों ने मोटी रकम ली थी। इस टेस्ट मैच में मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद आमिर ने कप्तान सलामन बट के कहने पर क्रमश: एक और दो नो बॉल फेंकी।

ब्रिटेन में बसने की थी योजना
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ही मोहम्मद आमिर ब्रिटिश पासपोर्ट हासिल कर ब्रिटेन में बसने की योजना बना रहे थे। आमिर ने सितंबर 2016 में ब्रिटिश नागरिक नरजिस से शादी की। आमिर उस पाकिस्तान टीम का हिस्सा थे जिसने 2009 विश्व टी20 कप और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। जिस वक्त वह स्पॉट फिक्सिंग विवाद में फंसे थे, उस वक्त उनकी उम्र महज 18 साल थी।

2010 से 2015 तक रहा प्रतिबंध
स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में उन्हें 2010 से 2015 तक प्रतिबंध का भी सामना करना पड़ा। 2011 में इंग्लैंड दौरे पर फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के बाद आईसीसी ने कप्तान सलमान बट, आमिर और मोहम्मद आसिफ को पांच साल के लिए निलंबित कर दिया था। आमिर के साथी तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और तत्कालीन कप्तान सलमान बट को इंग्लैंड में 2010 की टेस्ट श्रृंखला के दौरान स्पॉट फिक्सिंग का दोषी पाए जाने के बाद नवंबर 2011 में ब्रिटेन की एक अदालत ने जेल की सजा सुनाई थी। मोहम्मद आमिर को लगभग 6 महीने तक हवालात में रहना पड़ा।

ये भी पढ़ें- IND Vs ENG: केएल राहुल की चोट पर आकाश चोपड़ा ने किया बड़ा खुलासा, बताया स्टार क्रिकेटर की समस्याओं का कारण

मोहम्मद आमिर और नरजिस खातून की तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी का नाम मिंसा आमिर (Minsa Amir) है जबकि बीच वाली का नाम जोया आमिर (Zoya Amir) है और तीसरी बेटी का नाम आयरा आमिर रखा है। आमिर की पत्नी नरजिस सोशल मीडिया पर समय समय पर अपने पति और बच्चों के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+