Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अलविदा आशा ताई! 'हर दिल की धड़कन थी आपकी आवाज', निधन पर शोक में डूबा क्रिकेट जगत

Asha Bhosle Death News: अपनी जादुई आवाज से आठ दशकों तक दुनिया को मंत्रमुग्ध करने वाली सुर साम्राज्ञी आशा भोंसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। आठ दशकों तक अपनी आवाज से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली आशा ताई के जाने से खेल जगत भी गहरे शोक में है। क्रिकेट के दिग्गजों और कमेंटेटर्स ने उन्हें एक ऐसी आवाज बताया है जिसने सरहदों और पीढ़ियों के फासले मिटा दिए थे।

हर्षा भोगले ने आशा भोंसले को किया याद (Asha Bhosle Death News)

मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले ने इसे भारतीय संगीत के एक बड़े अध्याय का समापन बताया। उन्होंने कहा कि पहले लता मंगेशकर और अब आशा भोंसले। दोनों की शैलियां अलग थीं, लेकिन दोनों महानता के शिखर पर थीं। मेरे लिए फिल्म उमराव जान के उनके गीत सबसे ऊपर रहेंगे। रफी, किशोर, मुकेश, मन्ना डे, तलत और लता जी के उस महान दौर की आखिरी गवाह भी आज चली गईं। एक युग का अंत शब्द का इस्तेमाल हम अक्सर करते हैं, लेकिन आज यह हकीकत है।

Asha Bhosle 1

युवराज ने कहा आज बचपन का एक हिस्सा खामोश हो गया

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज युवराज सिंह ने अपनी यादें शेयर करते हुए कहा कि आशा जी के गाने सुनकर हम बड़े हुए हैं। चाहे मूड कैसा भी हो, उनका एक गाना हमेशा फिट बैठता था। आज ऐसा लग रहा है जैसे हमारे बचपन का एक हिस्सा खामोश हो गया है। हरभजन सिंह ने कहा कि उनकी आवाज ने पीढ़ियों को छुआ है। संगीत से परे, उनका व्यक्तित्व प्रेरणा देने वाला था। उनकी विरासत हमेशा हमारे दिलों में धड़केगी।

CSK vs DC: मैदान पर अंपायर से भिड़े नीतीश राणा! चेपॉक में बीच मैच हुआ जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा
CSK vs DC: मैदान पर अंपायर से भिड़े नीतीश राणा! चेपॉक में बीच मैच हुआ जबरदस्त हाई-वोल्टेज ड्रामा

'अमर रहेगी आपकी आवाज'

पूर्व कप्तान अनिल कुंबले और यूसुफ पठान ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। अनिल कुंबले ने कहा कि भारतीय संगीत में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। एक ऐसी आवाज जो कभी फीकी नहीं पड़ेगी। यूसुफ पठान ने निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि एक कालजयी आवाज और महान विरासत। आपकी आवाज हमेशा जीवित रहेगी।

Election 2026

बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आशा जी भारतीय संगीत जगत की अमूल्य धरोहर थीं। उनकी मधुर आवाज और अमर गीत सदैव देशवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे।

आशा भोसले ने अंतिम बार किस क्रिकेटर से की मुलाक़ात, मिलने के एक महीने बाद मौत, खिलाड़ी अब IPL में शामिल
आशा भोसले ने अंतिम बार किस क्रिकेटर से की मुलाक़ात, मिलने के एक महीने बाद मौत, खिलाड़ी अब IPL में शामिल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+