बांग्लादेशी खिलाड़ी सहित 8 पर करप्शन के चार्ज, ICC की तरफ से उठाया गया कड़ा कदम
ICC Charged 8 people for corruption: बांग्लादेश के पूर्व खिलाड़ी नासिर हुसैन सहित 8 लोगों के ऊपर अबुधाबी टी10 लीग 2021 में अमीरात क्रिकेट बोर्ड के भ्रष्टाचार विरोधी कोड के विभिन्न पहलुओं के उल्लंघन का आरोप लगा है। ईसीबी की तरफ से इन लोगों के ऊपर एक्शन आईसीसी ने लिया है।
नासिर हुसैन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बांग्लादेश का तीनों प्रारूप में प्रतिनिधित्व किया गया है। उन्होंने बांग्लादेश के लिए 19 टेस्ट, 65 एकदिवसीय मुकाबले और 31 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। रहस्यमयी गिफ्ट मिलने के बारे में बताने में असमर्थ रहने पर उनके ऊपर कार्रवाई हुई है। उन पर आर्टिकल 2.4.3, 2.4.4 और 2.4.6 के उल्लंघन का आरोप लगाया गया है।

वह डीएसीओ इन्वेस्टिगेशन में भ्रष्ट दृष्टिकोण का खुलासा करने में असफल रहे। वह साल 2017 से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नहीं खेले हैं। हालांकि नासिर हुसैन बांग्लादेश प्रीमियर लीग में खेलते हैं। वह ढाका के लिए कप्तानी भी करते हैं।
नासिर हुसैन के अलावा टीम के दो सह-मालिकों के ऊपर भी आरोप जड़े गए हैं। इनका नाम कृष्ण कुमार चौधरी और पराग सांघवी है। एंटी करप्शन यूनिट द्वारा की गई जांच में उनके द्वारा सहयोग नहीं मिला। इसके बाद उनके ऊपर भी चार्ज लगाये गए हैं। जांच आईसीसी द्वारा नियुक्त डीएसीओ की तरफ से की गई। उनके ऊपर सट्टेबाजी में शामिल होने का आरोप भी लगाया गया है।
आरोप लगने वाले अन्य नामों में टीम मैनेजर शादाब आमद का नाम शामिल है। उनके अलावा असिस्टेंट कोच सनी ढिल्लन, बल्लेबाजी कोच अशर जैदी, सलिया समन और रिजवान जावेद नामक दो घरेलू खिलाड़ियों के ऊपर भी चार्ज लगे हैं। सभी ने अलग-अलग कोड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन किया है। इसके बाद चार्ज जड़े गए हैं। आईसीसी इस मामले में आगे कड़ी कार्रवाई करने की योजना बना रही है। क्रिकेट में भ्रष्टाचार के लिए आईसीसी ने जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई है। इसी के तहत करप्शन पर लगान लगाने के लिए कड़े कदम उठाये जाते रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications