वैभव सूर्यवंशी की उम्र को लेकर फिर हुआ बवाल, पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने माना 17 साल
Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही मुकाबले में धमाका कर दिया। 14 साल के सूर्यवंशी ने डेब्यू गेम में पहली गेंद पर ही छक्का जड़कर तहलका मचा दिया और अपने आगमन की दस्तक दे दी। उनकी चर्चा हर तरफ चल रही है।
इस बीच उनकी उम्र को लेकर चर्चा के बीच पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी बासित अली ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने सूर्यवंशी की उम्र को लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है और उनको 14 साल का मानने से ही इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि छक्कों को देखते हुए वैभव की उम्र 14 नहीं है।

अपने यूट्यूब चैनल पर बासित अली ने कहा कि मैंने वैभव सूर्यवंशी को दुबई में अंडर 19 मैच में देखा था। क्या वह 14 साल है? जिस तरह के छक्के मारता है, उससे 17 साल का लगता है। ये छक्के 14 साल के बच्चे वाले तो नहीं हैं। कल के मैच में उसे दिखा दिया कि वह आने वाले दिनों में नाम बनाएगा। राहुल द्रविड़ ने उनको लिया और खिलाड़ी ने खुद को साबित कर दिया।
वैभव ने रच दिया था इतिहास
उल्लेखनीय है कि सूर्यवंशी ने पहली गेंद पर छक्का जड़ते हुए इतिहास रचने का काम किया था। वह आईपीएल डेब्यू में पहली गेंद पर छक्का मारने वाले 10वें प्लेयर बन गए। उनसे पहले 9 प्लेयर्स ने यह कारनामा किया था। हालांकि सूर्यवंशी के 20 गेंदों में 34 रन बेकार गए क्योंकि राजस्थान रॉयल्स को 2 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
वैभव सूर्यवंशी की पारी गई बेकार
राजस्थान रॉयल्स को लखनऊ से मिले 181 के स्कोर को चेज करना था। इसके बाद वैभव सूर्यवंशी और जायसवाल ने मिलकर पहले विकेट के लिए धमाकेदार भागीदारी की। हालांकि सूर्यवंशी 34 पर आउट हो गए लेकिन जायसवाल ने अर्धशतक जमा दिया। अंतिम ओवर में जुरेल और हेटमायर से 9 रन नहीं बन पाए और राजस्थान रॉयल्स को 2 रनों से इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications