कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारतीय टीम की दो क्रिकेटर कोविड पॉजिटिव, देश में ही हुईं आइसोलेट

नई दिल्ली, 26 जुलाई: भारतीय महिला टीम एक और कोविड -19 मामले की चपेट में आ गई है। यह टीम रविवार, 24 जुलाई को अपने दो खिलाड़ियों के बिना बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए रवाना हुई थी। खिलाड़ियों के नाम अब तक गुमनाम रखे गए हैं और वे कोविड का नेगेटिव टेस्ट दर्ज करने के बाद ही इंग्लैंड की टीम में शामिल हो जाएंगे।

Commonwealth Games 2022: Two Indian team women Cricket isolated in India with Covid positive

Recommended Video

    CWG: देश को कई मेडल की उम्मीद, जानें India का पूरा Schedule,Neeraj हुए बाहर | वनइंडिया हिंदी *Sports

    महिला क्रिकेट बर्मिंघम में CWG में अपनी शुरुआत कर रही है। इससे पहले क्रिकेट केवल एक बार पहले 1998 के कुआलालंपुर, मलेशिया में राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल हुआ था। पर वह एक पुरुष टूर्नामेंट था। इस बार भाग लेने वाली आठ टीमों को चार के दो ग्रुप में बांटा किया गया है, और भारत को ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और बारबाडोस के साथ समूह में रखा गया है।

    इससे पहले, बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने पुष्टि की थी कि एक खिलाड़ी का कोविड टेस्ट पॉजिटिव पाया है। टीम ने रविवार को इंग्लैंड के लिए रवाना होने से पहले बैंगलोर में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में ट्रेनिंग सेशन लिया था। भारतीय ओलंपिक संघ के एक अधिकारी ने मंगलवार को भारतीय खेमे में एक दूसरे खिलाड़ी के पॉजिटिव टेस्ट की खबर सामने रखी।

    अधिकारी ने द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कहा, "एक दूसरे खिलाड़ी ने COVID-19 के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया है, और यह रवाना होने से पहले हुआ। दोनों खिलाड़ी भारत में रहते हैं।"

    हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम पहले ही बर्मिंघम में उतर चुकी है, जबकि दो भारतीय खिलाड़ी जो कोविद -19 के कारण भारत में बने हुए हैं, वे विश्व चैंपियंस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 29 जुलाई को अपने शुरुआती मैच में टीम के साथ नहीं होंगे। 31 तारीख को कट्टर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ अगले गेम में भी उनके खेलने की संभावना नहीं है। भारत का अंतिम लीग मैच 3 अगस्त को बारबाडोस के खिलाफ होगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+