IPL 2024: धोनी के करीब जाने वाले फैन पर कड़ी कार्रवाई, जानिए पुलिस ने क्या एक्शन लिया
IPL 2024: खेल के मैदान पर अक्सर देखने को मिलता है कि फैन्स अपने पसंदीदा खिलाड़ी एक एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। आईपीएल में ऐसा कई बार देखा गया है। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था।
महेंद्र सिंह धोनी जब बल्लेबाजी करने के लिए क्रीज पर थे, उस समय एक फैन भी वहां मैदान पर घुस गया था। वह माही के पास जाकर उनके पाँव छूने लगा था। बाद में सिक्योरिटी ने उसको बाहर कर दिया था। अब इस फैन के ऊपर पुलिस की कार्रवाई देखने को मिली है।

अहमदाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस फैन की जय भरत नाम से पहचान करते हुए अरेस्ट कर लिया है। अहमदाबाद पुलिस के एसीपी दिग्विजय सिंह राणा ने कार्रवाई की पुष्टि की है। एएनआई के मुताबिक एसीपी राणा ने बताया कि गुजरात और चेन्नई के मैच के दौरान एक कॉलेज स्टूडेंट कूदकर मैदान में पहुँच गया था। वह पिच की तरफ जा था था। मैच में ब्रेक का समय था और यह लड़का धोनी से मिलने गया था। राणा ने आगे कहा कि अवैध प्रवेश का मामला दिखा है और हमने केस रजिस्टर्ड किया है। कोई अन्य इरादा फ़िलहाल पता नहीं चला है।
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात के खिलाफ हुए इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। गुजरात ने मुकाबला 35 रनों से अपने नाम कर लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात ने 3 विकेट पर 231 रनों का स्कोर खड़ा किया। इस दौरान शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बल्ले से शतक आए।
जवाबी पारी में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 8 विकेट पर 196 रनों का स्कोर खड़ा किया और मैच गंवा दिया। धोनी के बल्ले से 1 चौका और 3 छक्के देखने को मिले। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज डैरिल मिचेल थे, उन्होंने 63 रनों की धांसू पारी खेली। उनके अलावा मोईन अली के बल्ले से भी 56 रनों की पारी देखने को मिली। चेन्नई सुपर किंग्स फ़िलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है।












Click it and Unblock the Notifications