ओवल टेस्ट के बाद क्रिस वोक्स ने ऋषभ पंत से मांगी माफी, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान!
Chris Woakes apologizing to Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खेले गए ओवल टेस्ट मैच में इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर क्रिस वोक्स एक हाथ बल्लेबाजी करने मैदान में उतर आए थे। क्रिस वोक्स का देश के प्रति ऐसा समर्पण देखकर फैंस भी भावुक हो उठे थे। मैच के बाद क्रिस वोक्स ने बताया कि उन्होंने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत से माफी मांगी थी।
मैच के दौरान चोटिस हो गए थे वोक्स (Chris Woakes apologizing to Rishabh Pant)
दरअसल, ओवल टेस्ट के पहले ही दिन वोक्स फील्डिंग के दौरान गेंद को बाउंड्री पर रोकने की कोशिश में फिसल गए और बुरी तरह कंधे के बल गिरे। इसी वजह से उनका कंधा डिस्लोकेट हो गया और उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा। दर्द इतना ज्यादा था कि वोक्स को लगा उनकी क्रिकेट करियर यहीं खत्म हो सकता है। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और टीम के लिए एक हाथ से खेलने का फैसला किया।

वोक्स ने कही दिल छू लेने वाली बात
वोक्स ने बताया कि मैं जब गिरा तो कंधे में कुछ 'पॉप' जैसा महसूस हुआ। दर्द इतना तेज़ था कि मेरा हाथ लटकने लगा। मुझे एक पल के लिए लगा कि क्या मेरा करियर यहीं खत्म हो जाएगा? इस हादसे के बावजूद, वोक्स ने हिम्मत नहीं हारी। जब इंग्लैंड की टीम 357/9 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी, तब उन्होंने मैदान में उतरने का फैसला किया, ताकि टीम को जिताने की आखिरी कोशिश की जा सके।
वोक्स ने पंत से मांगी माफी
भले ही इंग्लैंड 6 रन से मुकाबला हार गया, लेकिन वोक्स की हिम्मत की हर किसी ने तारीफ की। मैच के बाद ऋषभ पंत ने वोक्स को एक भावुक वॉइस नोट भेजा, जिसमें उन्होंने उनके कंधे की चिंता जताई और शुभकामनाएं दीं। वोक्स ने जवाब देते हुए लिखा कि आपके प्यार के लिए शुक्रिया, उम्मीद है आपका पैर अब ठीक है। साथ ही उन्होंने पंत से माफी भी मांगी, क्योंकि मैनचेस्टर टेस्ट में वोक्स की गेंद ही पंत के पैर में चोट का कारण बनी थी।












Click it and Unblock the Notifications