क्रिस गेल ने भारत-पाकिस्तान मैच को बताया सबसे बड़ा मुकाबला, सेमीफाइनल की 4 टीमों का किया प्रिडिक्शन
Chris Gayle: क्रिस गेल भारत में क्रिकेट खेलना काफी पसंद करते हैं। गेल आईपीएल में लम्बे समय तक खेले और अब वेटरन प्रीमियर लीग में खेलेंगे। गेल ने इसे लेकर अहम बयान दिया। इसके अलावा उन्होंने वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच को लेकर भी एक बड़ी प्रतिक्रिया दी है। (Photo: ANI)
एएनआई से बातचीत में क्रिस गेल ने इंडियन वेटरन प्रीमियर लीग को अच्छी पहल बताया और कहा कि इसमें कुछ ऐसे खिलाड़ी खेलेंगे जो पहले एक-दूसरे के खिलाफ खेले हैं। अब ड्रेसिंग रूम एक साथ शेयर करेंगे। वर्ल्ड कप क्वालीफायर्स में वेस्टइंडीज के प्रदर्शन को लेकर भी गेल का बयान आया।

गेल ने कहा कि मैं हमेश से वेस्टइंडीज क्रिकेट को लेकर चिंतित रहा हूं। अब वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने के आसार मुश्किल दिख रहे हैं। अब तो कोई चमत्कार ही वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप में पहुंचा सकता है। भारत में वेस्टइंडीज को वर्ल्ड कप में नहीं देखकर निराशा होगी।
गेल ने यह भी कहा कि वेस्टइंडीज क्रिकेट में चीजें बदली हैं और टीम को बेहतर बनाने के लिए अब समय लगने वाला है। कुछ महीनों में ही बदलाव नहीं होने वाला है। वेस्टइंडीज क्रिकेट में काफी चीजों को ठीक करना पड़ेगा। मेरा सपोर्ट हमेशा टीम के लिए रहेगा।
भारत और पाकिस्तान के बीच इस साल के वर्ल्ड कप मैच को लेकर गेल ने कहा कि यह रोमांचक होने वाला है, हर वर्ल्ड कप में ऐसा होता है। ये दोनों टीमों खेलती हैं, तो वर्ल्ड कप फाइनल जैसा माहौल होता है। यह सबसे बड़ा मैच होता है और स्टेडियम दर्शकों से फुल रहता है। सेमीफाइनल की चार टीमों में गेल ने भारत, इंग्लैंड, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया का नाम लिया।












Click it and Unblock the Notifications