Cheteshwar Pujara की संन्यास पर शशि थरूर ने उठाए सवाल, क्यों लिया क्रिकेटर की पत्नी का नाम?
Cheteshwar Pujara: भारत के शानदार क्रिकेटरों में से एक चेतेश्वर पुजारा ने रविवार को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेकर अपने चाहनेवालों को बड़ा झटका दिया है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। पुजारा ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच जून 2023 में खेला था। उनके रिटायरमेंट की बात सुनकर उनके चाहनेवालों को गहरा धक्का लगा है तो वहीं वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने क्रिकेटर के बारे में कुछ ऐसा कहा, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर ने एक्स पर लिखा कि '@cheteshwar1 के संन्यास पर मुझे बहुत अफ़सोस हो रहा है। हालांकि हाल ही में भारतीय टीम से बाहर किए जाने के बाद यह अपरिहार्य था और भले ही उनके पास साबित करने के लिए कुछ भी न बचा हो फिर भी वे थोड़े और समय तक टीम की बागडोर संभालने और भारत के लिए अपने शानदार टेस्ट करियर के लिए एक सम्मानजनक विदाई के हकदार थे।'

'चयनकर्ताओं ने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया था' (Cheteshwar Pujara)
'जब उन्हें टीम से बाहर किया गया, तो उन्होंने अपनी स्वाभाविक हिम्मत के साथ घरेलू मैदान पर वापसी की और कई प्रभावशाली रन बनाए लेकिन चयनकर्ताओं ने आगे बढ़ने का फैसला कर लिया था और उन्हें इस फैसले के लिए दोषी नहीं ठहराया जा सकता।'
'एक क्रिकेटर की पत्नी की डायरी' पढ़ रहा था (Cheteshwar Pujara)
उन्होंने आगे लिखा कि 'मैं उनकी पत्नी की 'एक क्रिकेटर की पत्नी की डायरी' पढ़ रहा था और सोच रहा था कि पुजारा ने जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए कितना कुछ करना पड़ता है।
20 साल पहले भारत-ए के इंग्लैंड दौरे पर मैंने पुजारा को देखा था
'उन पर पहली बार मेरी नजर 20 साल पहले भारत-ए के इंग्लैंड दौरे पर पड़ी थी, जब उनके लगातार रन बनाने से पता चलता था कि वे अगले स्तर के लिए तैयार हैं। चयनकर्ता इस बात से सहमत थे कि उन्होंने अपने डेब्यू मैच की दूसरी पारी में 72 रनों की शानदार पारी खेली और उसके बाद एक-दो असफलताओं के बावजूद, तीसरे नंबर पर भारत के मिस्टर भरोसेमंद खिलाड़ी बन गए। पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उनकी बहुत कमी खली थी।'

शुभकामनाएं, @cheteshwar1 पुजारा! और भारतीय क्रिकेट के लिए आपकी वर्षों की सेवा के लिए धन्यवाद!
थरूर की ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं, लोगों ने थरूर की बात पर सहमति दिखाई है और माना है कि पुजारा की विदाई बहुत ही शानदार ढंग से होनी चाहिए थी। एक यूजर ने लिखा कि ' डॉ. थरूर, एक अद्वितीय श्रद्धांजलि। वास्तव में, पुजारा ने आतिशबाज़ी के प्रति बढ़ते आकर्षण के युग में धैर्य और दृढ़ता का प्रतीक प्रस्तुत किया।'
'पर्दा गिर चुका है लेकिन गूंज हमेशा कायम रहेगी'
'तीसरे नंबर पर उनकी अडिग उपस्थिति न केवल भारतीय बल्लेबाजी क्रम के लिए एक मज़बूत आधार थी, बल्कि लचीलेपन का भी प्रतीक थी। हालांकि पर्दा गिर चुका है, लेकिन क्रीज़ पर उनके पराक्रम की गूंज भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा गूंजती रहेगी। कृतज्ञता, प्रशंसा और श्रद्धा, ये सभी उनके लिए प्रचुर मात्रा में हैं।'

आइए एक नजर डालते हैं Cheteshwar Pujara के खूबसूरत क्रिकेट के सफर पर...
- चेतेश्वर अरविंद पुजारा का जन्म 25 जनवरी 1988 को राजकोट, गुजरात में हुआ।
- पुजारा ने सौराष्ट्र की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हुए अपनी पहचान बनाई।
- पुजारा ने भारतीय टीम के लिए टेस्ट डेब्यू 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया।
- 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में शानदार बल्लेबाज़ी कर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
- टेस्ट क्रिकेट में दोहरे शतक लगाने का गौरव।
- 2013 में अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित।
- भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट मैच खेल चुके हैं चेतेश्वर पुजारा।
- चेतेश्वर पुजारा ने 2013 में पूजा पुजारा से विवाह किया। जिन्होंने हाल ही में एक किताब 'एक क्रिकेटर की पत्नी की डायरी' लिखी है, जिसका जिक्र थरूर ने यहां किया है।












Click it and Unblock the Notifications