IPL 2024: आईपीएल का बचा हुआ शेड्यूल घोषित, जानिए कहाँ खेला जाएगा फाइनल मुकाबला

IPL 2024 Schedule: बीसीसीआई ने आईपीएल में पहले चरण का शेड्यूल ही घोषित किया था लेकिन अब एक बार फिर से एक्शन में आए बोर्ड ने बचा हुआ कार्यक्रम घोषित किया है। इसमें प्लेऑफ़ के वेन्यू शामिल हैं। लीग का फाइनल मुकाबला 26 मई को खेला जाना है।

क्रिकबज के अनुसार आईपीएल में बचे हुए शेड्यूल में एक भी मुकाबला देश से बाहर नहीं खेला जाएगा। सभी मैच भारत में ही खेले जाएंगे। प्लेऑफ़ के मुकाबले चेन्नई और अहमदाबाद में खेले जाएँगे। पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर मुकाबले अहमदाबाद में 21 और 22 मई को खेले जाएँगे।

csk

दूसरा क्वालीफायर मुकाबला और फाइनल मैच चेन्नई में खेले जाएंगे। ये मैच क्रमशः 24 और 26 को खेले जाएँगे। पहले चरण के लिए बोर्ड ने 21 मैचों का शेड्यूल घोषित किया था। इसके आगे का मैच 8 अप्रैल को खेला जाएगा। पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के साथ शुरू होगा। केकेआर से 8 अप्रैल को चेन्नई का मुकाबला होगा।

कार्यक्रम में पंजाब किंग्स के कुछ मुकाबले धर्मशाला में निर्धारित किये गए हैं, पिछले सीजन भी ऐसा कुछ देखने को मिला था। चेन्नई और आरसीबी के साथ पंजाब के मैच वहां खेले जाएँगे। 5 मई और 9 मई को मैच होंगे। 15 और 19 मई को राजस्थान रॉयल्स के दो मैच गुवाहाटी में होंगे। पिछले सीजन भी ऐसा हुआ था। इस बार पंजाब किंग्स और केकेआर के खिलाफ राजस्थान के मैच असम में होंगे।

राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच 19 मई को होने वाला मुकाबला लीग चरण का अंतिम मैच होगा। इसके बाद प्लेऑफ़ चरण शुरू हो जाएगा। हालांकि इससे पहले एक दिन का ब्रेक लिया जाएगा। 20 मई को कोई भी मुकाबला नहीं खेला जाएगा। 21 मई से प्लेऑफ़ के मुकाबले शुरू हो जाएंगे। लोकसभा चुनावों की वजह से आईपीएल का शेड्यूल दो चरणों में घोषित किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+