चेन्नई सुपर किंग्स ने किये 8 खिलाड़ी बाहर, जानें किन नामों को कर दिया टीम से रिलीज
CSK Released Players: आईपीएल के रिटेंशन और रिलीज के अंतिम दिन चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाका कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। इससे चेन्नई के पर्स में भी काफी अच्छी रकम जमा हो गई है। 32 करोड़ से भी ज्यादा रुपये अब चेन्नई के पास है।
अम्बाती रायडू का पिछला सीजन अंतिम था, उन्होंने संन्यास लिया था। इससे उनकी जगह खाली हो गई है। उनके अलावा वर्कलोग मैनेजमेंट के लिए बेन स्टोक्स ने भी खेलने से मना कर दिया। इससे एक और जगह खाली हो गई। चेन्नई ने कुल आठ खिलाड़ी रिलीज किये हैं।

चेन्नई की तरफ से रिलीज खिलाड़ियों में अम्बाती रायडू और बेन स्टोक्स के अलावा ड्वेन प्रिटोरियस, सिसंदा मगाला, काइल जेमिसन, भगत वर्मा, सेनापति, आकाश सिंह का नाम प्रमुख है। इन खिलाड़ियों को बाहर कर चेन्नई अब फिर से नीलामी में भाग लेने वाली है।
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। पिछले सीजन चेन्नई की टीम ने खिताबी जीत हासिल की थी। चेन्नई की टीम ने गुजरात को फाइनल में हराते हुए पांचवीं बार खिताब जीता है। मुंबई इंडियंस की टीम ने भी पांच बार खिताबी जीत दर्ज की है, दोनों टीमें अब बराबरी पर हैं।












Click it and Unblock the Notifications