Champions Trophy: भारत से हार के बाद इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, धांसू खिलाड़ी चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर

Champions Trophy: भारत के खिलाफ लगातार दो एकदिवसीय मैचों में हार का सामना करने के बाद इंग्लैंड की टीम के लिए अब एक और बुरी खबर सामने आई है। इंग्लिश टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले बड़ा झटका लगा है। उनका एक बेहतरीन खिलाड़ी अब टूर्नामेंट में नहीं खेलेगा।

टूर्नामेंट से पहले इंग्लिश टीम के लिए यह अच्छी खबर नहीं आई है। धाकड़ खिलाड़ी के बाहर होने से टीम के मनोबल में भी कमी आएगी। जोस बटलर ने बताया है कि उनका कौन सा प्लेयर टूर्नामेंट से बाहर हुआ है और इसके पीछे का कारण क्या है।

champions trophy

बेहतरीन ऑल राउंडर जैकब बेथल अब चैम्पियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे। वह इस अहम इवेंट में खेलने से वंचित रह जाएंगे। बेथल के बाहर होने की पुष्टि भी कप्तान ने ही की है। इंग्लिश कप्तान जोस बटलर ने बताया है कि बेथल चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।

बेथल को लेकर जानकारी देते हुए बटलर ने कहा है कि वह हेमस्ट्रिंग चोट की वजह से इस अहम टूर्नामेंट से बाहर हुए हैं। भारत के खिलाफ कटक एकदिवसीय मुकाबले में पराजय का सामना करने के बाद जोस बटलर ने इस बारे में जानकारी प्रदान की है।

Champions Trophy: बटलर ने खुद दी जानकारी

बटलर ने कहा कि ईमानदारी से कहूँ, तो मुझे पूरा यकीन है कि बेथल चैम्पियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। यह काफी निराश करने वाली बात है। वह बेहतरीन खिलाड़ी हैं और हमारे लिए अच्छा खेलते आए हैं। यह शर्मनाक है कि वह चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।

Champions Trophy: कब है इंग्लैंड का पहला मैच

गौरतलब है कि भारत दौरे पर खेलकर जाने के बाद इंग्लैंड की टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में अपना अभियान इंग्लैंड के खिलाफ शुरू करेगी। इंग्लिश टीम का पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलियाई टीम से होना है। यह मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाएगा। देखना होगा कि बेथल की जगह रिप्लेसमेंट के लिए किसका नाम सामने आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+