Champions Trophy Final देखने के लिए जाना चाहते हैं दुबई, तो जानें कितना आएगा खर्च?
Champions Trophy Final: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच दुबई के क्रिकेट स्टेडियम में 9 मार्च 2025 को खेला जाएगा। इंडिया और न्यूजीलैंड दोनों टीमें 25 साल बाद इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। इसे पहले साल 2000 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर ये खिताब अपने नाम किया था।
भारत ने बिना एक भी मैच हारे सेमिफाइनल में धाकड़ एंट्री की है। वहीं दूसरी ओर न्यूजीलैंड इस पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक ही मैच हारी है, वो भी भारत से...ऐसे में ये फाइनल मुकाबल काफी रोचक होने वाला है। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय फैंस इस मैच को सामने से देखने के लिए बेताब हैं।

कई लोग दुबई जाकर फाइनल मैच देखने का प्लान बना रहे हैं। अगर आप भी दुबई जाकर फाइनल मैच देखना चाहते हैं और फ्लाइट टिकट और होटल के खर्चों को लेकर जानना चाहते हैं तो यहां हम आपको दुबई जाने के पूरे बजट के बारे में जानकारी देंगे।
दुबई जाने का प्लान बनाने से पहले आपको चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल मैच की टिकट लेनी होगी। इसके लिए आप पहले से ऑनलाइन टिकट बुक करा लें और उसके बाद ही अपना प्लान बनाएं।
दिल्ली से दुबई तक का कितना आएगा किराया?
दिल्ली से दुबई तक की फ्लाइट्स का किराया कई फैक्टर्स पर डिपेंड करता है। जैसे ट्रैवल का समय, एयरलाइन, और बुकिंग का समय। आमतौर पर, दिल्ली से दुबई की फ्लाइट्स काफी किफायती होती हैं, खासकर अगर आप नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स लेते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी देखने के लिए आपको मैच से ठीक एक दिन पहले 8 मार्च की टिकट आपको लेनी चाहिए, जिसका किराया फिलहाल 14 से 15 हजार रुपये है। यानी आने-जाने का किराया मिलाकर 28 से 30 हजार रुपये लगेंगे।
एयर इंडिया, Emirates, Indigo, और Flydubai जैसी प्रमुख एयरलाइन्स दिल्ली से दुबई के लिए नियमित फ्लाइट्स ऑपरेट करती हैं।
एक इकोनॉमी क्लास टिकट की कीमत ₹15,000 से ₹25,000 के बीच हो सकती है, लेकिन अगर आप अच्छा ऑफर या डिस्काउंट ढूंढते हैं, तो ये कीमत ₹10,000 तक भी हो सकती है। अगर आप बिजनेस क्लास में यात्रा करना चाहते हैं, तो इसका किराया ₹50,000 से ₹1,00,000 तक हो सकता है।
दुबई होटल खर्च
दुबई में होटलों की भरमार है, जिससे आप अपनी बजट के हिसाब से आसानी से होटल चुन सकते हैं। यहां लक्जरी होटलों से लेकर बजट फ्रेंडली होटलों तक सभी तरह के ऑप्शन मौजूद हैं।
🔴 लक्जरी होटले (5 स्टार): दुबई में शानदार होटल जैसे बुर्ज अल अरब, अटलांटिस द पाम, और जेए मरीना बीच रिसॉर्ट जैसी जगहें हैं। इनकी कीमत ₹15,000 से ₹50,000 एक रात की हो सकती है।
🔴 मिड रेंज होटले (3 से 4 स्टार): अगर आप थोड़े किफायती विकल्प की तलाश में हैं, तो मिड रेंज होटल्स जैसे ग्रैंड हयात दुबई, शेराटन दुबई और रोटाना होटल्स में एक रात का खर्च ₹7,000 से ₹15,000 के बीच हो सकता है।
🔴 बजट फ्रेंडली होटल (1 से 2 स्टार): बजट ट्रैवलर्स के लिए दुबई में कई अच्छे और साफ-सुथरे होटलों की सुविधा उपलब्ध है। इनकी कीमत ₹3,000 से ₹7,000 के बीच हो सकती है। आप दुबई में पहले से ही अपने लिए होटल रूम भी बुक कर सकते हैं।
IND vs NZ फाइनल टिकट कैसे खरीदें?
भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल के लिए टिकटों की होड़ एक अलग ही स्तर पर पहुंच गई है, क्योंकि 4 मार्च को टिकटों की बिक्री शुरू होते ही 100,000 से अधिक फैंस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर पहुंच गए। IND vs NZ फाइनल टिकट 12 कैटेगरी में बिक रही है, जिनमें शानदार AED 12,000 सीटें (लगभग INR 3,00,000) शामिल थीं। जो विंडो ओपेन होते ही केवल दो घंटों में बिक गईं। सबसे सस्ती टिकटें, जिनकी कीमत AED 250 (लगभग INR 5,940) थी, वो भी सोल्ड ऑउट है।












Click it and Unblock the Notifications