Champions Trophy Points Table: पाकिस्तान की सबसे घटिया स्थिति, जानें ताजा अंक तालिका

Champions Trophy Points Table: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम की तूती बोल रही है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम इंडिया ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराने के बाद दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान को भी धूल चटाई। इसके बाद बांग्लादेश और न्यूजीलैंड का मैच हुआ, आज ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका मैच बारिश की भेंट चढने से अंक तालिका में धांसू जंग दिखाई देने लगी थी और अब पाकिस्तान-बांग्लादेश मैच भी रद्द हो गया। आपको भी तालिका देखनी चाहिए।

ग्रुप ए की तालिका में भारत ने कीवी टीम को पीछे छोड़ते हुए नम्बर एक का स्थान हासिल कर लिया था लेकिन आज फिर से मामला बदल गया। न्यूजीलैंड 2 जीत के साथ अब पहले स्थान पर है। भारत ने अपने दोनों मैचों में जीत दर्ज करते हुए अंक तालिका में पहला स्थान हासिल किया लेकिन आज कीवी टीम नम्बर एक पर फिर से आ गई। पाकिस्तान का अभियान चौथे और बांग्लादेश का तीसरे स्थान से समाप्त हुआ है।

champions trophy points table

उधर ग्रुप बी की कहानी देखने पर दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें क्रमशः पहले और दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। इंग्लैंड और अफगानिस्तान को अपने-अपने मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तानी टीम इस इवेंट से लगभग बाहर है। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच मुकाबले से स्थिति साफ़ हो गई, इस ग्रुप से सेमीफाइनल में जाने वाली दो टीमें सामने आ गई। लगातार दो मैचों में हार झेलने के कारण पाकिस्तान का पत्ता साफ़ हो गया, कीवी टीम ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में स्थान बना लिया और भारतीय टीम भी सेमीफाइनल में चली गई।।

ग्रुप A

टीम मैच जीत हार/रद्द अंक
न्यूजीलैंड 2 2 0 4
भारत 2 2 0 4
बांग्लादेश 3 0 2/1 1
पाकिस्तान 3 0 2/1 1

ग्रुप B

टीम मैच जीत हार/रद्द अंक
दक्षिण अफ्रीका 2 1 0/1 3
ऑस्ट्रेलिया 2 1 0/1 3
अफगानिस्तान 2 1 1 2
इंग्लैंड 2 0 0 0
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+