Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की ओपनिंग सेरेमनी पर आ गया अपडेट, PCB ने बताया कौन-कौन होगा शामिल

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) आईसीसी (ICC) के साथ मिलकर आगामी चैंपियंस ट्रॉफी का उद्घाटन समारोह 16 फरवरी को लाहौर में आयोजित करेगा। चेयरमैन मोहसिन नकवी ने 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले टूर्नामेंट के पहले मैच से पहले कार्यक्रमों की एक निर्धारित लिस्ट को मंजूरी दे दी है।

पीसीबी के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया कि, पीसीबी 7 फरवरी को रिनोवेटेड गद्दाफी स्टेडियम का आधिकारिक रूप से उद्घाटन करेगा, जिसके लिए प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

Champions Trophy 2025 Opening Ceremony

उद्घाटन समारोह में राष्ट्रपति होंगे शामिल

11 फरवरी को पीसीबी कराची में रिनोवेटेड नेशनल स्टेडियम का उद्घाटन एक समारोह के साथ करेगा, जिसमें राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी (Asif Ali Zardari) को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।

कब होगा कप्तानों का फोटोशूट कार्यक्रम?

सूत्र ने बताया कि पीसीबी और आईसीसी कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस और फोटोशूट के कार्यक्रम पर भी काम कर रहे हैं। इनके 16 फरवरी को लाहौर में आयोजित होने की संभावना है।

रोहित शर्मा पाकिस्तान जाएंगे या नहीं?

उद्घाटन समारोह ऐतिहासिक लाहौर किले के हुजूरी बाग में निर्धारित है, जिसमें विभिन्न बोर्डों के अधिकारी, मशहूर हस्तियां, खेल के दिग्गज और सरकारी अधिकारी आमंत्रित किए जाएंगे। आईसीसी और पीसीबी ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इन आयोजनों के लिए लाहौर जाएंगे या नहीं।

दुबई में होंगे भारत के सभी मैच

भारत आईसीसी, पीसीबी और बीसीसीआई के बीच हाइब्रिड मॉडल डील के तहत दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के अपने मैच खेलेगा और अगर वे फाइनल के लिए क्वालीफाई करते हैं, तो खिताबी मुकाबला भी 9 मार्च को यूएई के शहर में ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+