हिम्मत सिंह की हिम्मत ने बढ़ाई DPL की शान, विराट के चेले ने भी रखा मान, 4.1 ओवर में ही जीत लिया मैच

DPL 2024: दिल्ली प्रीमियर लीग में आज डबल हेडर के पहले मैच में बड़ा धमाका देखने को नहीं मिला क्योंकि ओवर्स कम कर दिए गए थे। बरसात की वजह से ऐसा किया गया था। ईस्ट दिल्ली राइडर्स और सेंट्रल दिल्ली किंग्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मैच 10-10 ओवरों का कर दिया गया।

सेन्ट्रल दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरी तरह से फिसड्डी साबित हुई। दस ओवरों का मैच होने की वजह से तेज रन बनाने की कवायद देखने को मिली और बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए। ईस्ट दिल्ली के गेंदबाजों का काम स्वतः ही आसान हो गया।

dpl

यश ढुल से उम्मीदें थीं लेकिन वह फ्लॉप हो गए। उनके बल्ले से महज 13 ही रन आए। अन्य बल्लेबाज भी एक के बाद एक आउट होते चले गए। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हितेन थे, उन्होंने 16 और जोंटी ने 15 रन बनाए। सेंट्रल दिल्ली की टीम महज 61 रन बनाकर आउट हो गई। ईस्ट दिल्ली के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हिमांशु रहे, उनको 3 विकेट मिले।

उनके अलावा सिमरजीत और रौनक को भी 2-2 विकेट मिले। ईस्ट दिल्ली को महज 62 रनों का लक्ष्य मिला और यह उनके लिए मुश्किल कार्य नहीं था। हिम्मत सिंह और अनुज रावत ने धमाका कर दिया और गदर मचा दिया। पावरप्ले में ही उन्होंने तबाही मचा दी थी।

हिम्मत सिंह के बल्ले से 13 गेंदों में नाबाद 31 रनों की पारी देखने को मिली। आईपीएल में आरसीबी से खेल चुके अनुज रावत दूसरे छोर पर टिके थे। उनके बल्ले से नाबाद 25 रनों की पारी आई। इस तरह पांचवें ओवर की पहली गेंद तक ईस्ट दिल्ली ने 10 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+