IND vs AUS: टीम के साथ रोहित शर्मा नहीं जाएंगे ऑस्ट्रेलिया, कौन करेगा टीम इंडिया की कप्तानी?

IND vs AUS, Rohit Sharma: ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय क्रिकेट टीम सोमवार को रवाना होने वाली है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इस सीरीज का पहला टेस्ट पर्थ में खेला जाएगा। पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा हो रही थी कि रोहित शर्मा पहले टेस्ट में नहीं खेलेंगे, लेकिन अब यह खबर सामने आ रही है कि वह इस सीरीज का एक और टेस्ट मैच मिस कर सकते हैं।

शुरुआती मैच से रोहित शर्मा रहेंगे बाहर

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के निजी मामलों के कारण बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती मैच से बाहर रहेंगे। रोहित के बाहर होने के बाद टीम के कप्तान के रूप में उनके संभावित विकल्प के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने सुझाव दिया है कि जसप्रीत बुमराह पर्थ टेस्ट के लिए प्रभावी रूप से कप्तानी संभाल सकते हैं।

Rohit Sharma 1

जसप्रीत बुमराह हो सकते हैं कप्तान

जसप्रीत बुमराह ने साल 2022 में बर्मिंघम में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में भारत का नेतृत्व किया था। रोहित शर्मा इस मैच में बीमारी के कारण बाहर थे। ऐसे में एक बार फिर उन्हें एक मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। रिकी पोंटिंग ने आईसीसी रिव्यू शो में बताया कि भारत को बुमराह को कप्तान के रूप में देखना चाहिए।

रिकी पोंटिंग ने कही ये बात

रिकी पोंटिंग ने कहा कि कप्तानी शायद बुमराह के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन सकती है। पैट कमिंस के लिए भी जब वह ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान बने थे, तो यह एक कठिन काम रहा होगा। उन्हें खुद कितनी गेंदबाजी करनी चाहिए? क्या वह खुद को ज्यादा विकल्प देंगे या सीमित गेंदबाजी करेंगे? ऐसे कई सवाल उनके सामने होंगे। लेकिन जसप्रीत जैसा अनुभवी खिलाड़ी यह समझता है कि कब उसे गेंदबाजी करनी होगी और कब उसे एक अच्छा स्पैल डालने की जरूरत पड़ेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+