बुमराह ने रचा टी20 क्रिकेट में इतिहास, धांसू कीर्तिमान बनाने वाले पहले भारतीय पेसर, मलिंगा की कर ली बराबरी
SRH vs MI: जसप्रीत बुमराह वर्ल्ड क्रिकेट में आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। बल्लेबाजों में खौफ पैदा करने वाले बुमराह चोट से ठीक होने के बाद वापस आए हैं। मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन भी अब ठीक हो गया है। मुंबई ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच जीतकर तालिका में तहलका मचा दिया।
मुंबई इंडियंस अब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गई है। बुमराह ने टी20 क्रिकेट में एक नया इतिहास रचने का काम किया है। सबसे छोटे प्रारूप में उन्होंने कुछ ऐसा किया है, जो अन्य किसी भारतीय पेसर ने नहीं किया है और यह बहुत बड़ी बात है।

SRH vs MI: बुमराह का कीर्तिमान
बुमराह ने टी20 क्रिकेट में अपने 300 शिकार पूरे किये हैं। वह सबसे तेज 300 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा इसी कीर्तिमान को ओवरऑल देखा जाए, तो वह वर्ल्ड के तीसरे पेसर बन गए हैं। एंड्रू टाई ने यह आंकड़ा 208 पारियों में हासिल किया था।
SRH vs MI: ओवरऑल तीसरा स्थान
मलिंगा ने इसी आंकड़े को 217 पारियों में हासिल किया और बुमराह ने इसके लिए 237 पारियों का सहारा लिया है। टी20 में 300 विकेटों का क्लब जॉइन करने के मामले में बुमराह चौथे भारतीय क्रिकेटर हैं। इसमें युजी चहल और पीयूष चावला जैसे नाम भी शामिल हैं।
इसके अलावा बुमराह ने लसिथ मलिंगा का एक बड़ा आईपीएल कीर्तिमान बराबर कर दिया है। वह आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में मलिंगा के साथ संयुक्त रूप से पहले गेंदबाज हैं। बुमराह और मलिंगा दोनों के 170-170 विकेट हैं। मलिंगा ने 122 पारियां खेली और बुमराह ने 138 पारियों में यह कारनामा किया है।
उधर मुंबई इंडियंस ने लगातार चौथी जीत दर्ज करते ही अंक तालिका में बड़ी छलांग लगाई और छठे से तीसरे स्थान पर आ गई। नेट रन रेट भी प्लस में है। मुंबई ने तालिका में आरसीबी को भी पछाड़ने का काम किया है। रोहित शर्मा ने लगातार दूसरे मुकाबले में फिफ्टी जमाई।












Click it and Unblock the Notifications