बुमराह ने तोड़कर फेंक दिया मलिंगा का बड़ा रिकॉर्ड, मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेकर मचाया तहलका
MI vs LSG: जसप्रीत बुमराह को वर्ल्ड क्रिकेट में बेस्ट गेंदबाज माना जाता है और यह उन्होंने गेंदबाजी से कई बार दर्शाया है। आईपीएल में भी मुंबई इंडियंस के लिए बुमराह ने धमाकेदार अंदाज में प्रदर्शन किया है। इस सीजन चोट से ठीक होकर आने के बाद वह टीम से जुड़े, थोड़ा देरी से आए।
अब वह वापस अपनी लय हासिल करने में सफल होते नज़र आ रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में बुमराह ने नई गेंद के साथ एक विकेट झटका और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए धमाल मचा दिया।

बुमराह ने लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ने में सफलता हासिल कर ली। वह मुंबई इंडियंस के लिए सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए. मलिंगा को कुर्सी से उतारकर बुमराह खुद आकर बैठ गए। हालांकि मैचों की संख्या देखें, तो मलिंगा ने बुमराह से कम मुकाबले खेले थे।
मलिंगा के नाम 170 विकेट थे लेकिन अब बुमराह 171 विकेट लेकर इस लिस्ट में पहले स्थान पर आ गए हैं। मलिंगा ने यह उपलब्धि कुल 122 आईपीएल पारियों में हासिल की थी, दूसरी तरफ बुमराह में यहाँ तक आने के लिए कुल 139 पारियों का सहारा लिया है, पारियां थोड़ी ज्यादा खेली हैं लेकिन बुमराह आईपीएल से इंटरनेशनल क्रिकेट में गए और मलिंगा इंटरनेशनल क्रिकेट के बाद आईपीएल में आए।
पावरप्ले में बेहतरीन गेंदबाजी करने के बाद बुमराह अपना दूसरा स्पेल अंतिम ओवरों में लेकर आए और वहां 3 विकेट लेकर विकेटों की संख्या 4 कर दी। वह हैट्रिक बॉल पर भी थे लेकिन इसे नहीं ले पाए। बुमराह ने तीसरे ओवर में 3 बल्लेबाजों को वापस भेजा। स्पेल में उन्होंने 22 रन देकर 4 विकेट झटके।
मुंबई इंडियंस से मिले 216 के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स 161 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। इस मुकाबले में बुमराह के अलावा मुंबई के लिए बोल्ट ने भी 3 विकेट झटके। 12 अंकों के साथ अब मुंबई इंडियंस अंक तालिका में दूसरे स्थान पर आ गई। गुजरात नम्बर एक पर है।












Click it and Unblock the Notifications