'आजकल उम्र छोटी करके भी,' वैभव सूर्यवंशी की Age को लेकर Boxer विजेन्द्र सिंह का विवादित ट्वीट वायरल
ओलंपिक मेडलिस्ट और दिग्गज बॉक्सर विजेन्द्र सिंह (Vijender Singh) ने एक विवादित ट्वीट करके सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। उन्होंने आईपीएल 2025 में चमकते स्टार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) का नाम लिए बिना उनकी उम्र पर सवाल उठाया है।
ये ट्वीट ऐसे समय आया है जब वैभव ने हाल ही में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ महज 35 गेंदों में शतक ठोककर सनसनी मचा दी थी।

'उम्र छोटी करके भी'- क्या संकेत दे रहे थे विजेन्द्र?
विजेन्द्र सिंह ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा- 'भाई आजकल उम्र छोटी कर के क्रिकेट में भी खेलने लगे?' इसके साथ उन्होंने एक 'सोचते हुए चेहरे' वाला इमोजी भी डाला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनका इशारा सीधा वैभव सूर्यवंशी की उम्र की ओर था। इस ट्वीट ने तुरंत ही इंटरनेट पर आग लगा दी और फैंस के बीच एक नई बहस छिड़ गई।
कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने ये समझने में बिल्कुल भी देर नहीं कि की ये ट्वीट वैभव के लिए था। एक यूजर ने लिखा, 'चलिए मान लेते हैं कि किसी क्रिकेट में भी उम्र छोटी की है, लेकिन आप तो अपना कद ही छोटा करके राजनीति में भाजपा की गोद में खेल रहे हैं।' देखते ही देखते यूजर्स के रिएक्शन की बाढ़ आ गई, जिनमें अधिकतर ने विजेन्द्र सिंह पर निशाना साधा।
क्या सच में हुई उम्र के साथ छेड़छाड़?
भारतीय खेलों में उम्र की गलत जानकारी देने के मामले अक्सर सामने आते रहे हैं। हालांकि, वैभव सूर्यवंशी के मामले में अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक गड़बड़ी सामने नहीं आई है। लेकिन विजेंद्र जैसे राष्ट्रीय खिलाड़ी के सवाल उठाने से बहस को एक नई हवा जरूर मिल गई है।
BCCI ने भी उठाए हैं सख्त कदम
क्रिकेट में उम्र को लेकर धोखाधड़ी से निपटने के लिए बीसीसीआई ने बीते कुछ वर्षों में कई कड़े कदम उठाए हैं। इनमें बायोमैट्रिक वेरिफिकेशन, स्कूल और जन्म प्रमाण पत्र की क्रॉस-जांच जैसे प्रोटोकॉल शामिल हैं। फिर भी विश्वास और व्यवस्था के बीच का फासला अभी भी बना हुआ है।
उम्र चाहे जो हो, वैभव का क्रिकेट है जबरदस्त
विवाद अपनी जगह है, लेकिन एक बात साफ है-वैभव सूर्यवंशी का खेल कमाल का है। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनकी 35 गेंदों में शतकीय पारी ने बता दिया कि टैलेंट उम्र नहीं देखता। उनकी पारी में वह आत्मविश्वास, शॉट सिलेक्शन और फिनिशिंग दिखी जो बड़े-बड़े खिलाड़ियों में भी नहीं दिखती। क्रिकेट में सवालों का जवाब बल्ले से देना होता है- और ये काम वैभव ने वो बखूबी किया है।












Click it and Unblock the Notifications