ऑस्ट्रेलिया ने खुद की जमीन पर हारने के लिए पिचें बनाई थी क्या? वेंकटेश प्रसाद ने दिया करारा जवाब
इयान हिली ने कहा था कि अगर भारत अच्छी पिचों का निर्माण करता है, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम टेस्ट सीरीज में जीत हासिल करेगी।

Border-gavaskar Trophy: भारत दौरा शुरू होने से पहले ही ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बयानों की बौछार होने लगी है और पिचों को लेकर पहले से ही दबाव बनाया जा रहा है। इयान हिली ने भारतीय पिचों को लेकर काफी बातें कही थी। यह भी कहा गया था कि भारत में पिचें सही नहीं होती है। उनके अनुसार भारत में खराब पिचें बनाई जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत अच्छी पिचें बनाएगा तो ऑस्ट्रेलिया जीतेगा। इस पर अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद की तरफ से बड़ा बयान सामने आया है। प्रसाद ने अपने ही अंदाज में जवाब देते हुए हिली को बुरी तरह ट्रोल कर दिया।

वेंकटेश प्रसाद का करारा जवाब
वेंकटेश प्रसाद ने हिली को भारतीय टीम द्वारा ऑस्ट्रेलिया में जीती गई दो सीरीज की याद दिलाई गई। साल 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया दौरा करते हुए टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा जमाया था। इसके बाद साल 2020-21 में भी ऐसा ही देखने को मिला था। प्रसाद ने कहा कि क्या ऑस्ट्रेलिया ने इन दोनों घरेलू सीरीज में भारत से हारने के लिए खराब पिचों का निर्माण किया था?

अश्विन ने भी दी थी प्रतिक्रिया
इससे पहले हिली के बयान को लेकर अश्वीन ने भी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी है इसलिए हिली के बयान ने चिंगारी पैदा कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई कैम्प से इस तरह की बातें अब आती रहेगी। हमने यह भी देखा था कि स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा ने क्या कहा था। मार्नस लाबुशेन और मैट रेनशॉ ने भी कुछ विवादास्पद चीजें कही हैं।

ऑस्ट्रेलियाई टीम कर रही कड़ी तैयारी
भारत में सीरीज को लेकर ऑस्ट्रेलिया ने अपने देश में ही तैयारी शुरू कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सिडनी में पिच को खराब कर उसके ऊपर बल्लेबाजी का अभ्यास किया था। इसके अलावा भारत में आने के बाद ट्रेनिंग में भी ऑस्ट्रेलिया की टीम कुछ इसी तरह का अभ्यास कर रही है। उनके पूर्व क्रिकेटरों ने पहले ही पिचों को लेकर बयानबाजी शुरू कर दी है। यह एक तरह का माइंडगेम कहा जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया की टीम कर्नाटक के अलूर में अभ्यास कर रही है। उन्होंने अश्विन की तरह एक्शन से गेंदबाजी करने वाले एक भारतीय को अपने कैम्प में शामिल किया है और अभ्यास कर रहे हैं।
So Australia prepared unfair pitches against India in 2018-19 and 2020-21 to lose both test series at their home . https://t.co/qQQQ6TgqvA
— Venkatesh Prasad (@venkateshprasad) February 4, 2023












Click it and Unblock the Notifications