Border Gavaskar Trophy में इन दिग्गजों को क्यों नहीं मिला मौका? BCCI के फैसले से फैंस भी हैरान

India squad for Border-Gavaskar Trophy: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज 22 नवंबर से शुरू होने वाली है। बीसीसीआई ने 18 सदस्यीय भारतीय टीम के लिए खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है। नए चेहरों में हर्षित राणा और नितीश रेड्डी हैं, जिन्होंने पहली बार टीम में अपनी जगह बनाई है।

मोहम्मद शमी की नहीं हुई वापसी

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टीम से बाहर रखा जाना एक बड़ी चूक साबित हो सकती है। चोट से उबरने और नेट पर अभ्यास शुरू करने के बावजूद शमी का घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने के कारण उन्हें टीम से बाहर रखा गया है। उनकी जगह बीसीसीआई ने आकाश दीप को चुना है, जो सीरीज के लिए अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर जिन्हें इस सीरीज के लिए मौका दिया जाना चाहिए था।

Border-Gavaskar Trophy 1

अक्षर पटेल को नहीं मिला मौका

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल अक्सर टेस्ट टीम का हिस्सा रहे हैं। लगातार दूसरी सीरीज में अक्षर पटेल को टीम से बाहर रखा गया है। 14 मैचों में 55 विकेट और 646 रन बनाने के बावजूद अक्षर को टीम से बाहर रखा गया है। अक्षर पटेल ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते थे। लेकिन वाशिंगटन सुंदर की मौजूदगी में उनका चुना जाना मुश्किल था।

रुतुराज गायकवाड़ को फिर किया गया नजरअंदाज

रुतुराज गायकवाड़ का घरेलू क्रिकेट में सराहनीय प्रदर्शन के बावजूद उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है। इस रणजी में रुतुराज गायकवाड़ ने शतक सहित तीन पारियों में कुल 223 रन बनाए हैं। गायकवाड़ को टेस्ट सीरीज के लिए चयनकर्ताओं का सपोर्ट नहीं मिल रहा है। सोशल मीडिया पर फैंस रुतुराज गायकवाड़ को बाहर किए जाने से नाखुश हैं। वह लगातार बीसीसीआई के इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टीम

भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+