Border Gavaskar Trophy कैसे देख सकते हैं लाइव, मैच की टाइमिंग से लेकर शेड्यूल और टीम तक जानें सभी अपडेट
Border Gavaskar Trophy BGT 2025 Schedule: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का पहला टेस्ट 22 नवंबर को शुरू होगा। इस सीरीज के पहले मुकाबले का आयोजन पर्थ के ओप्टस स्टेडियम में होगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया टाइम जोन में काफी अंतर है तो अगर आप टेस्ट क्रिकेट का लाइव मैच देखना चाहते हैं तो ऐसे में आपको समय का ध्यान रखना होगा।
भारत-ऑस्ट्रेलिया समय में है काफी अंतर
ऑस्ट्रेलिया (पर्थ) और भारत के बीच समय का अंतर लगभग 5 घंटे 30 मिनट का है। यानी जब भारत में दिन होगा, तब ऑस्ट्रेलिया में रात का समय होगा। लिहाजा मैच की शुरुआत सुबह के समय कर दी जाएगी। भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों की कोशिश सीरीज का आगाज जीत के साथ करने की होगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों ही टीमों को जीत की तलाश है।

पहले टेस्ट मैच से जुड़ी जरूरी अपडेट
पहला टेस्ट मुकाबला पर्थ में भारतीय समय के अनुसार 7:50 बजे शुरू होगा।
टॉस भारतीय समय अनुसार 7:20 बजे होगा।
पहला सत्र: 7:50 से 9:50 तक।
उसके बाद लंच ब्रेक होगा।
दूसरा सत्र: लंच के बाद 10:30 से 12:30 तक।
फिर टी ब्रेक के बाद, तीसरे सत्र का खेल होगा
ऐसे देख सकते हैं मैच लाइव
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, और यदि आप इसे मोबाइल या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर देखना चाहते हैं, तो आपको डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा। इस ऐप या वेबसाइट पर जाकर आप लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं। ध्यान रहे कि डिज्नी+ हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीम देखने के लिए आपके पास सब्सक्रिप्शन का होना जरूरी है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुबमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर।
ट्रैवल रिजर्व : मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और यश दयाल।












Click it and Unblock the Notifications