IPL के चक्कर में गंवाया करियर! PSL बीच में छोड़ने पर KKR के खिलाड़ी पर लगा 2 साल का बैन, क्या है मामला?
IPL 2026, Blessing Muzarabani: आईपीएल की चकाचौंध के बीच केकेआर (KKR) के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी (Blessing Muzarabani) पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने दो साल का बैन लगा दिया है। मुजरबानी ने पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ करार के बावजूद उसे बीच में छोड़कर आईपीएल 2026 में शामिल होने का फैसला किया था। अनुबंध की अनदेखी पर पीसीबी ने मंगलवार को यह सख्त कार्रवाई कर क्रिकेट जगत को चौंका दिया है।
आखिर क्यों लगाया गया बैन (IPL 2026, Blessing Muzarabani)
मुजरबानी पर यह कार्रवाई पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के साथ हुए करार को बीच में तोड़कर आईपीएल 2026 (IPL) में शामिल होने के लिए की गई है। ब्लेसिंग मुजरबानी ने पीएसएल के मौजूदा सीजन के लिए इस्लामाबाद यूनाइटेड के साथ अनुबंध (Contract) किया था। लीग के नियमों के मुताबिक, वह खेलने के लिए पाबंद थे। हालांकि, आईपीएल 2026 की शुरुआत से ठीक पहले उन्होंने पीएसएल से अपना नाम वापस ले लिया और केकेआर (KKR) के साथ जुड़ने का फैसला किया।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने जारी किया बयान
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बयान जारी कर साफ किया कि किसी भी खिलाड़ी को पेशेवर ढांचे के साथ खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। मुजरबानी अब अगले दो साल तक पीएसएल या पाकिस्तान में किसी भी तरह के क्रिकेट आयोजन का हिस्सा नहीं बन सकेंगे। पीसीबी के मुताबिक पहले से तय समझौते के बावजूद किसी दूसरी लीग के साथ जुड़ना नैतिक मानकों के खिलाफ है। इससे फ्रेंचाइजी, रेगुलेटर्स और स्टेकहोल्डर्स का भरोसा टूटता है।
'कॉन्ट्रैक्ट की गरिमा से छेड़छाड़ बर्दाश नहीं'
पीएसएल मैनेजमेंट ने स्पष्ट किया है कि आधुनिक क्रिकेट के व्यस्त शेड्यूल को वे समझते हैं। लेकिन कॉन्ट्रैक्ट की गरिमा सर्वोपरि है। मुजरबानी का यह कदम न केवल इस्लामाबाद यूनाइटेड के लिए झटका था, बल्कि इससे लीग की भर्ती प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े हुए। बोर्ड ने इस प्रतिबंध को जरूरी कदम बताया है ताकि भविष्य में कोई अन्य खिलाड़ी ऐसा न कर सके।












Click it and Unblock the Notifications