Video: टी10 लीग में अजीबोगरीब No Ball से मचा बवाल, मैच फिक्सिंग तक पहुंच गई बात? जानें क्या है पूरा मामला
अबू धाबी में चल रही टी10 लीग में एक अजीब घटना देखने को मिली, जहां तेज गेंदबाज अभिमन्यु मिथुन ने नो-बॉल फेंककर फैंस को हैरान कर दिया। टूर्नामेंट के 14वें मैच में मिथुन गेंदबाजी करते समय ओवरस्टेप कर गए लेकिन उनके पैर और क्रीज के बीच की दूरी ने सभी को हैरान कर दिया। यह सब शनिवार को चेन्नई ब्रेव्स और नॉर्दर्न वॉरियर्स के बीच मैच के दौरान हुआ।
घटना के तुरंत बाद मिथुन की असाधारण नो-बॉल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल होने लगीं। कुछ लोगों ने तो यह भी अनुमान लगाया कि क्या इसमें कुछ गड़बड़ है। जबकि ओवर-स्टेपिंग खेल में नो-बॉल के सबसे आम रूपों में से एक है, लेकिन मिथुन का पैर जिस हद तक क्रीज से आगे चला गया, वह वास्तव में चौंकाने वाला था।

मैच की बात करें तो चेन्नई ब्रेव्स को 107 रनों का लक्ष्य दिया गया और उन्होंने 9.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। सिकंदर रजा केवल 10 गेंदों पर 27 रन बनाकर चेन्नई के लिए मैच विजेता बनकर उभरे, जबकि चैरिथ असलांका (16 में से 22) और स्टीफन एस्किनाज़ी (13 में से 22) ने भी प्रभावशाली योगदान दिया।
वॉरियर्स के लिए हजरतुल्लाह ज़ज़ई 32 गेंदों पर 54 रन की पारी दर्ज करके टॉप स्कोरिंग बल्लेबाज के रूप में उभरे थे। एडम होज के 10 में से 24 रनों ने भी टीम को बोर्ड पर 106 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा करने में मदद की।टी10 लीग देखते ही देखते क्रिकेट प्रेमियों के लिए शीर्ष मनोरंजन का टूर्नामेंट बन गया है। दुनिया के कई शीर्ष खिलाड़ियों ने भी विभिन्न फ्रेंचाइजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications