'पापा को बदनाम किया गया', दीपक चाहर की बहन मालती ने किसे किया बेनकाब? अब लेगी लीगल एक्शन
Bigg Boss 19 Malti Chahar: भारतीय क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर बिग बॉस 19 एक वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी। लेकिन शो के फिनाले से ठीक पहले वे बाहर हो गईं। बिग बॉस में आने के बाद ही मालती चाहर चर्चा में बनी हुई हैं। मालती ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बचपन के दिनों को लेकर कई बातों का जिक्र किया था। अब मालती चाहर ने उनके इंटरव्यू को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया है।
इंटरव्यू में किए थे कई खुलासे (Bigg Boss 19 Malti Chahar)
सिद्धार्थ कनन को दिए एक इंटरव्यू में मालती ने बताया था कि उनका बचपन वैसा नहीं था जैसा आम बच्चों का होता है। उनके माता-पिता के बीच लगातार होने वाले झगड़ों ने उन पर गहरा भावनात्मक असर डाला। मालती ने शेयर किया था कि परिवार में सबसे बड़ी होने के कारण उन्होंने वह सब कुछ देखा और सहा जो किसी भी बच्चे के लिए डरावना हो सकता है।

माता-पिता के बीच रहता था तनाव
मालती ने कहा कि मेरे माता-पिता के बीच बहुत तनाव रहता था। वे अक्सर लड़ते थे। जहां मेरा भाई दीपक क्रिकेट के बहाने घर के माहौल से बाहर निकल जाता था, वहीं मैं घर पर रहकर यह सब देखने को मजबूर थी। मालती का सपना 'मिस इंडिया' प्रतियोगिता में भाग लेने और मनोरंजन की दुनिया में नाम कमाने का था। लेकिन उनके पिता चाहते थे कि वे एक IPS अधिकारी बनें। कुछ रिपोर्ट में यह तक कहा गया कि मालती के पिता की उन पर गंदी नजर थी। अब इस पर मालती ने अपना पक्ष रखा है।
मीडिया पर जाहिर की नाराजगी
मीडिया पर नाराजगी जाहिर करते हुए मालती ने कहा कि बिग बॉस में आने के बाद कुछ मीडिया संस्थान झूठी और सनसनीखेज बातें फैला रहे हैं। उनके मुताबिक, कुछ खबरों में उनके परिवार को बेवजह घसीटा गया और उनके खिलाफ मनगढ़ंत व आपत्तिजनक कहानियां बनाई गईं, जो पूरी तरह गलत और बदनाम करने वाली हैं। मालती साफ कहती हैं कि उन्होंने कभी भी अपने माता-पिता पर किसी तरह के उत्पीड़न या प्रताड़ना का आरोप नहीं लगाया। ऐसी खबरें पूरी तरह झूठी हैं।
मालती ने लोगों से की ये खास अपील
वह जोर देकर कहती हैं कि उनके लिए अपने परिवार का प्यार और सम्मान किसी भी हाल में समझौता करने वाला मुद्दा नहीं है। उन्होंने ऐसी रिपोर्टिंग को सबसे घटिया किस्म की क्लिकबेट पत्रकारिता बताया है। मालती यह भी कहती हैं कि वह चुप नहीं बैठेंगी और जरूरत पड़ी तो कानूनी रास्ता अपनाएंगी। इसके साथ वह लोगों से अपील करती हैं कि झूठी खबरों के खिलाफ खड़े हों और सनसनी नहीं, बल्कि सच का समर्थन करें।












Click it and Unblock the Notifications