Big Cricket League Season 2: गुजरात डायमंड्स ने किया टीम का ऐलान, स्टार प्लेयर्स की एंट्री से मजबूत हुई टीम!
Big Cricket League Season 2: टीम गुजरात डायमंड्स ने बिग क्रिकेट लीग (BCL) सीजन 2 में अपनी आधिकारिक भागीदारी की घोषणा की है। यह टूर्नामेंट 11 मार्च से 22 मार्च 2026 तक ग्रेटर नोएडा स्थित शहीद विजय सिंह पाथिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। दुनिया की पहली प्रो-एम (Pro-Am) क्रिकेट लीग के रूप में पहचानी जाने वाली यह टी20 प्रतियोगिता अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और उभरते हुए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक साथ खेलने का मौका देगा।
टीम के धुरंधरों की फौज (Big Cricket League Season 2)
अपने डेब्यू सीजन में गुजरात डायमंड्स ने BCL नीलामी के दौरान अंतरराष्ट्रीय, आईपीएल और प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अनुभव रखने वाले खिलाड़ियों को टीम में शामिल कर संतुलित और मजबूत संयोजन तैयार किया है। उपुल थरंगा, जेसल करला, क्रिस्टोफर मपोफू, असैला गुणरत्ने, सरुल कंवर और इसुरु उदाना जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा होंगे।।

धम्मिका प्रसाद होंगे टीम के कोच
टीम के हेड कोच पूर्व श्रीलंकाई अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज धम्मिका प्रसाद होंगे, जो BCL सीजन 2 में गुजरात डायमंड्स का मार्गदर्शन करेंगे। धम्मिका प्रसाद ने श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करते हुए टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अपने अनुशासित राइट-आर्म फास्ट-मीडियम गेंदबाजी के लिए पहचाने जाने वाले प्रसाद टीम को अंतरराष्ट्रीय अनुभव और रणनीतिक समझ प्रदान करेंगे। बतौर हेड कोच वे टीम की रणनीति, गेंदबाजी संयोजन और युवा खिलाड़ियों के मार्गदर्शन पर विशेष ध्यान देंगे।
फ्रैंचाइजी की ओनर मीनाक्षी अग्रवाल के दृष्टिकोण और कुशल नेतृत्व में तैयार यह टीम अनुभव और युवा जोश का सटीक मिश्रण है। क्रिकेट गलियारों में इस 'स्टार-स्टडेड' टीम की चर्चा तेज है। माना जा रहा है कि यह टीम अपनी आक्रामक रणनीति से सीजन-2 में कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश करेगी। प्रशंसक अब मैदान पर डायमंड्स के शानदार प्रदर्शन का इंतजार कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications