T20 World Cup: कौन है वो धांसू अफगान खिलाड़ी जो हो गया अब वर्ल्ड कप से बाहर, जानें क्या रहा कारण

T20 World Cup: अफगानिस्तान की टीम ने इस वर्ल्ड कप अपने नाम का डंका बजा दिया है। न्यूजीलैंड जैसी बड़ी टीम को पटखनी देने के बाद अफगान टीम ने सुपर आठ में भी जगह हासिल कर ली। यह टीम सेमीफाइनल में भी जाए, तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए।

इस बीच टीम के लिए एक बुरी खबर भी आई है। ख़ुशी के बीच गम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। अफगानिस्तानी टीम का एक बड़ा खिलाड़ी टी20 वर्ल्ड कप के बीच में ही बाहर हो गया है। इस टीम के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा सकता है।

afghanistan team

अफगानिस्तानी टीम से बाहर होने वाले खिलाड़ी का नाम मुजीब उर रहमान है। मुजीब उर रहमान इस इवेंट में ज्यादा मुकाबले नहीं खेले थे। वह एक ही मुकाबला खेल पाए थे। युगांडा के खिलाफ वह मैदान पर उतरे थे। मुजीब ने उस मुकाबले में महज एक विकेट हासिल किया था।

मुजीब उर रहमान चोट की वजह से बाहर हुए हैं। उनकी जगह हजरतुल्लाह जजई को अफगानिस्तान की टीम में रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल किया गया है। वह अफगानिस्तानी टीम के लिए सबसे छोटे फोर्मेट में पहले भी खेल चुके हैं। आईसीसी की तकनीकी समिति ने इस बदलाव के लिए अपनी मंजूरी प्रदान कर दी है।

इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान का खेल धांसू रहा है। अब तक खेले गए तीनों मैचों में अफगानिस्तान को जीत दर्ज करने का मौका मिला है। इन मैचों में एक मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ भी था। कीवी टीम को अफगानिस्तान ने बुरी तरह पराजित कर दिया था। सुपर आठ में भी अफगानिस्तान का खेल देखने लायक रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+