4 साल बाद टीम इंडिया में लौटे भुवनेश्वर कुमार का निकला दम, जमकर कुटाई के बाद मिला 1 विकेट, चयन पर सवाल

भारतीय क्रिकेट में स्विंग के सुल्तान के नाम से मशहूर भुवनेश्वर कुमार की टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी हुई। अनुभवी तेज गेंदबाज को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में खुद को साबित करने का मौका मिला। उनसे उम्मीद थी कि वह अपने अनुभव और गेंद को दोनों तरफ स्विंग कराने की कला से भारतीय गेंदबाजी को मजबूती देंगे। मैदान पर वापसी की यह कहानी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही।

भुवी में वह धार नजर नहीं आई। वह स्विंग और लाइन भी नहीं दिखाई दी। कीवी बल्लेबाजों ने उनको हर बार आसानी से निशाना बनाते हुए रन बनाए। भुवी ने चार मैचों में जमकर रन लुटाए और गेंदबाजी में कोई प्रभाव छोड़ पाने में सफल नहीं रहे।

bhuvneshwar kumar
b

चार मैचों में सिर्फ एक विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में भुवनेश्वर कुमार को चार मुकाबलों में खेलने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने कुल 16 ओवर गेंदबाजी की और 180 रन खर्च किए। उन्हें केवल एक सफलता मिली। सीरीज के पहले मुकाबले में भुवनेश्वर ने चार ओवर में 49 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं किया।

दूसरे टी20 में भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। उन्होंने चार ओवर में 50 रन खर्च किए, हालांकि इस मैच में डेरिल मिचेल का विकेट जरूर मिला। तीसरे मुकाबले में भुवनेश्वर ने 40 रन दिए और विकेट हासिल नहीं कर सके। चौथे मैच में उन्हें आराम दिया गया, जबकि पांचवें टी20 में वापसी करते हुए उन्होंने फिर चार ओवर में 41 रन लुटाए।

भुवनेश्वर को टी20 में लाने का फैसला समझ से बाहर

अब सवाल यही खड़े हो रहे हैं कि भुवी को टी20 में लाने की जरूरत क्या थी। इस समय कोई बड़ा इवेंट भी नहीं हो रहा है। अगर उनको अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए तैयार किया जाता, तो टी20 से दूर रखना था। भुवनेश्वर को टी20 में उतारकर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने एक बड़ी गलती की है। इस समय युवा गेंदबाजों को तैयार करने का समय है।

न्यूजीलैंड में मयंक यादव को सभी मैच नहीं मिले। उनको विदेशी सरजमीं पर पूरे मौके देने चाहिए थे। अब टीम मैनेजमेंट को देखना होगा कि भुवनेश्वर कुमार की खराब गेंदबाजी के बाद टीम को किस तरफ लेकर जाना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+