T20 World Cup: भारत ने टी20 में कितने वर्ल्ड कप जीते हैं? कब-कब टीम इंडिया ने खेला फाइनल

Indian Team Performance T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के ऊपर नजरें हर बार रहती हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही होने वाला है। वेस्टइंडीज और यूएसए मिलकर इस मेगा इवेंट का आयोजन करा रहे हैं। अमेरिका के तीन वेन्यू पर मैचों का आयोजन किया जाएगा। विंडीज के छह मैदानों पर मुकाबले होंगे।

भारतीय टीम के फैन्स एक खिताब का इंतजार कर रहे हैं। लम्बे समय से टीम इंडिया ने खिताबी जीत दर्ज नहीं की है। ऐसे में फैन्स को उम्मीदें हर बार रहती है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम में कई अनुभवी और धांसू खिलाड़ी हैं। कुछ युवाओं को भी शामिल किया गया है।

team india

भारतीय टीम का प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2007 में तगड़ा रहा था। उस समय टीम इंडिया ने पाकिस्तान को फाइनल में पराजित करते हुए फाइनल जीता था। इससे पहले भी लीग चरण में भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराया था। इस लेख में भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में अब तक का प्रदर्शन देखा जा सकता है।

भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2007: भारत ने पाकिस्तान को फाइनल में हराकर ख़िताब जीता
टी20 वर्ल्ड कप 2009: भारतीय टीम सुपर 8 में जाकर बाहर हो गई
टी20 वर्ल्ड कप 2010: भारतीय टीम सुपर 8 में बाहर हो गई।
टी20 वर्ल्ड कप 2012: भारतीय टीम सुपर 8 में गई लेकिन सेमीफाइनल में एंट्री नहीं मिली।
टी20 वर्ल्ड कप 2014: भारतीय टीम को फाइनल में श्रीलंका ने हरा दिया
टी20 वर्ल्ड कप 2016: भारत ने सेमीफाइनल में जगह बनाई लेकिन वेस्टइंडीज से हार गई
टी20 वर्ल्ड कप 2020 (21): भारतीय टीम सुपर 12 में बाहर हो गई।
टी20 वर्ल्ड कप 2022: टीम इंडिया सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारकर बाहर हो गई।

टीम इंडिया का ओवरऑल प्रदर्शन देखा जाए, तो चार बार सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है। दो बार भारतीय टीम ने फाइनल का रास्ता तय किया और एक बार खिताबी जीत दर्ज करने का मौका मिला। टीम इंडिया टी20 प्रारूप में हुआ पहला वर्ल्ड कप 2007 में जीतने में सफल रही थी। इसके बाद तक भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में कोई ट्रॉफी हासिल नहीं की है। इस बार फिर से टीम इंडिया से कप की उम्मीदें रहने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+