Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Betting App Case: युवराज, उथप्पा समेत कई दिग्गजों की करोड़ों की संपत्ति जब्त! ED ने की बड़ी कार्रवाई

Betting App Case: ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप 1xBet से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेल और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों पर शिकंजा कसा है। शुक्रवार को ED ने इस मामले में 7.93 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क (Attach) की है। जांच एजेंसी की इस कार्रवाई में पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह (2.5 करोड़) और रॉबिन उथप्पा (8.26 लाख) के नाम शामिल हैं।

दिग्गजों की करोड़ों की संपत्ति जब्त (Betting App Case)

वहीं बॉलीवुड और टॉलीवुड से उर्वशी रौतेला (2.02 करोड़), सोनू सूद (1 करोड़), नेहा शर्मा (1.26 करोड़), सांसद मिमी चक्रवर्ती (59 लाख) और अंकुश हाजरा (47.20 लाख) की संपत्तियां भी जब्त की गई हैं। ईडी के सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई ऐप के जरिए किए गए अवैध वित्तीय लेन-देन की जांच के तहत की गई है। इससे पहले भी शिखर धवन और सुरेश रैना जैसे दिग्गजों की संपत्तियां इस मामले में अटैच की जा चुकी हैं।

Betting App 1

अब तक हुए 19.07 करोड़ रुपये जब्त

अब तक इस पूरे घोटाले में कुर्क की गई कुल संपत्ति का आंकड़ा 19.07 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। एजेंसी इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि इन हस्तियों को हुआ भुगतान कहीं अवैध सट्टेबाजी की कमाई का हिस्सा तो नहीं था। अवैध सट्टेबाजी और मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ पिछले कुछ समय से लगातार ईडी सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई कर चुकी है।

पहली बार नहीं हुआ है ऐसा

यह पहली बार नहीं है जब इस केस में दिग्गजों के नाम सामने आए हैं। इससे पहले ED ने भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (11.19 करोड़ रुपये के पुराने मामले सहित 4.55 करोड़) और सुरेश रैना (6.64 करोड़ रुपये) से जुड़ी संपत्तियों को भी अटैच किया था। ताजा कार्रवाई को मिलाकर 1xBet जांच में अब तक कुल 19.07 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला '1xBet' नामक ऐप के जरिए किए जा रहे अवैध सट्टेबाजी और उससे जुड़े संदिग्ध वित्तीय लेन-देन से संबंधित है। ED इस बात की जांच कर रही है कि इन हस्तियों का ऐप के साथ किस तरह का वित्तीय संबंध था और क्या उन्हें मिलने वाला पैसा अवैध गतिविधियों से जुड़ा हुआ था। एजेंसी का कहना है कि जांच अभी भी जारी है और आने वाले दिनों में कुछ और बड़े नामों पर शिकंजा कसा जा सकता है।

कुर्क की गई संपत्तियों का विवरण (अनुमानित)

युवराज सिंह: 2.5 करोड़ रुपये
उर्वशी रौतेला: 2.02 करोड़ रुपये (उनकी माता के नाम पर पंजीकृत)
नेहा शर्मा: 1.26 करोड़ रुपये
सोनू सूद: 1 करोड़ रुपये
मिमी चक्रवर्ती: 59 लाख रुपये
अंकुश हाजरा: 47.20 लाख रुपये
रॉबिन उथप्पा: 8.26 लाख रुपये

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+