T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में भारत का बेस्ट कप्तान कौन? धोनी से भी धांसू है इस भारतीय का रिकॉर्ड

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की बात हो और एमएस धोनी का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। 2007 में पहली बार ट्रॉफी जिताने वाले धोनी को लंबे समय तक इस फॉर्मेट का सबसे सफल कप्तान माना जाता रहा। लेकिन अगर सिर्फ आंकड़ों की बात करें, तो एक और भारतीय कप्तान का रिकॉर्ड उनसे भी ज्यादा प्रभावशाली नजर आता है।

इस बार टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को सूर्यकुमार यादव लीड कर रहे हैं। सूर्या ने अपनी कप्तानी से प्रभाव छोड़ने का काम किया है। इस आर्टिकल में तीन कप्तानों के आंकड़ों की तुलना कर यह बताने का प्रयास है कि धोनी को किस भारतीय कप्तान ने महज दो वर्ल्ड कप में पीछे छोड़ दिया था।

ms dhoni

धोनी के कैसे रहे आंकड़े

धोनी ने 2007 से 2016 तक कुल 33 टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में भारत की कप्तानी की। इस दौरान टीम ने 20 मैच जीते, 11 हारे, एक मैच टाई रहा और एक बेनतीजा रहा। लंबे समय तक टीम को संभालना और 2007 की ऐतिहासिक ट्रॉफी जीतना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही। बड़े टूर्नामेंट में लगातार टीम को सेमीफाइनल और नॉकआउट तक पहुंचाना भी उनके नेतृत्व की ताकत दिखाता है।

रोहित शर्मा ने चौंकाया

हालांकि, अगर सिर्फ जीत प्रतिशत पर नजर डालें तो रोहित शर्मा का रिकॉर्ड चौंकाने वाला है। रोहित ने 2022 और 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की और 14 में से 12 मुकाबले टीम ने अपने नाम किए। सिर्फ दो हार के साथ उनका जीत प्रतिशत 85 प्रतिशत से भी ज्यादा बैठता है। इतने बड़े मंच पर इतनी लगातार जीत किसी भी कप्तान के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है।

कोहली नहीं कर पाए खास

विराट कोहली ने 2021 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की कप्तानी की थी। उनका कार्यकाल छोटा रहा और टीम पांच में से तीन मैच ही जीत सकी। हालांकि कोहली का आक्रामक अंदाज अलग पहचान रखता है, लेकिन नतीजों के लिहाज से वह धोनी और रोहित से पीछे दिखाई देते हैं।

कौन है बेस्ट भारतीय कप्तान

अब सवाल यही उठता है कि भारत का बेस्ट टी20 वर्ल्ड कप कप्तान किसे कहा जाए? अगर ट्रॉफी, लंबे समय तक नेतृत्व और दबाव में फैसले की बात करें तो धोनी का कद सबसे बड़ा नजर आता है। लेकिन अगर आंकड़ों और जीत प्रतिशत को पैमाना बनाया जाए तो रोहित शर्मा का रिकॉर्ड सबसे मजबूत दिखता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+