22 की उम्र में बुझ गया भारतीय क्रिकेट का उभरता सितारा, प्रैक्टिस से पहले जिम में हो गई मौत
Bengal Cricketer Priyajit Ghosh: बंगाल के एक होनहार क्रिकेटर प्रियजीत घोष का केवल 22 साल की उम्र में अचानक निधन हो गया। यह दर्दनाक घटना 1 अगस्त की सुबह हुई जब वह एक जिम सेशन के दौरान कसरत कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्सरसाइज के दौरान वह अचानक बेहोश हो गए और उन्हें दिल का दौरा पड़ा। अस्पताल ले जाने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। प्रियजीत की मौत से क्रिकेट जगत में शोक की लहर फैल गई है।
प्रियजीत घोष की अचानक हो गई मौत (Bengal Cricketer Priyajit Ghosh)
प्रियजीत घोष पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोलपुर के रहने वाले थे। उन्होंने अंडर-16 इंटर-डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए थे। इस प्रतियोगिता का आयोजन क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) ने किया था। प्रियजीत का सपना था कि वह बंगाल की रणजी टीम के लिए खेलें और आगे चलकर टीम इंडिया का हिस्सा बनें। लेकिन किस्मत ने उन्हें समय से पहले ही हमसे छीन लिया।

परिवार, दोस्तों और कोच को लगा सदमा
प्रियजीत की अचानक मौत से उनके परिवार, दोस्तों और कोच के साथ-साथ क्रिकेट प्रेमियों को गहरा सदमा लगा है। वह मैदान में एक बेहतरीन बल्लेबाज और बाहर एक शांत और अनुशासित इंसान थे। उनके कोच ने बताया कि वह मेहनती और अनुशासनप्रिय खिलाड़ी थे, जो हर दिन खुद को बेहतर बनाने में लगे रहते थे।
तेजी से बढ़ रही हैं ऐसी घटनाएं
हाल के महीनों में ऐसी घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं जहां युवा खिलाड़ी दिल का दौरा पड़ने से जिंदगी खो बैठे हैं। जून में पंजाब में एक क्रिकेटर की मौत भी सिक्स मारने के तुरंत बाद हो गई थी। इसी सप्ताह एक 26 वर्षीय युवक की बैडमिंटन खेलते हुए जान चली गई। डॉक्टरों का कहना है कि अत्यधिक शारीरिक गतिविधियों से दिल पर अचानक बहुत दबाव आता है, जिससे हार्ट अटैक या कार्डियक अरेस्ट हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications