बेन स्टोक्स ने खत्म किया लंबा इंतजार, 755 दिनों बाद तबाही मचाकर जड़ा सैकड़ा, कीर्तिमानों की लगाई झड़ी

IND vs ENG: भारत के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने जीत का रास्ता तैयार कर लिया है और ऐसा लग रहा है कि टीम इंडिया की हार पक्की है। इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर एक बड़ी लीड हासिल करते हुए भारतीय टीम को मुश्किल में डालने का कार्य किया है।

उधर इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने अपना बल्ले से गदर मचाने का काम किया है। चौथे दिन के खेल में आते ही धमाकेदार अंदाज में बेन स्टोक्स ने अपना सैकड़ा पूरा कर लिया। यह शतक उनके लिए बेहद खास है क्योंकि लम्बे समय से उन्होंने कोई सैकड़ा नहीं जमाया था।

ben stokes

स्टोक्स के शतक की वजह से इंग्लैंड ने पहली पारी में 600 का आंकड़ा पार कर लिया। बेन स्टोक्स ने दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में सैकड़ा जमाया है। अंतिम बार उनके बल्ले से शतक जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आया था, उसके बाद से वह कुछ खास नहीं कर पा रहे थे।

पिछले शतक और इस शतक में उन्होंने कुल 755 दिनों का समय ले लिया। यह उनके टेस्ट जीवन का 14वां शतक है। एक और अहम अहम कीर्तिमान उन्होंने यह बनाया है कि टेस्ट क्रिकेट में उनके रनों का आंकड़ा 7000 से पार चला गया है, जो बड़ी बात है।

IND vs ENG: बेन स्टोक्स के रिकॉर्ड

एक टेस्ट में बतौर कप्तान शतक के अलावा 5 विकेट लेने वाले स्टोक्स दुनिया के पांचवें कप्तान हैं। अगर सिर्फ खिलाड़ी के रूप में देखा जाए, तो इंग्लैंड के लिए वह ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी हैं। इयान बॉथम ने पांच, टोनी ग्रेग और गस एटकिंसन ने एक-एक बार यह कारनामा किया है।

एक और खास कीर्तिमान बेन स्टोक्स ने बनाया है। वह टेस्ट में 7000 रन और 200 विकेट वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। दुनिया में उनसे पहले यह कारनामा दो लोग कर पाए थे। पहले स्थान पर गैरी सोबर्स का नाम है। दूसरे खिलाड़ी दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस हैं।

IND vs ENG: इंग्लैंड की टीम ऑल आउट

इंग्लैंड की पहली पारी 669 रनों के कुल स्कोर पर समाप्त हो गई। स्टोक्स 141 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इंग्लैंड ने 311 रनों की बढ़त हासिल की है। भारत की टीम अगर ये रन नहीं बनाती है, तो हार पक्की है। जडेजा ने 4 और वॉशिंगटन सुंदर ने 2 विकेट अपने नाम किये, बुमराह को 2 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+