World Cup 2025 से ठीक पहले भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास, इमोशनल होकर फैंस से कही ये बात

women world cup 2025, Gouher Sultana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी स्पिनर गौहर सुल्ताना ने महिला वर्ल्ड कप से पहले क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। गुरुवार, 21 अगस्त को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट लिखते हुए यह खबर शेयर की। उन्होंने लिखा कि भारतीय जर्सी को गर्व, जुनून और जिम्मेदारी के साथ पहनते हुए जो सफर तय किया, अब वक्त है उस यात्रा को अलविदा कहने का। यादों से भरे दिल और कृतज्ञता से भरी आंखों के साथ मैं क्रिकेट को अलविदा कहती हूं।

ऐसा रहा है सुल्ताना का करियर (women world cup 2025, Gouher Sultana)

गौहर सुल्ताना ने 2008 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था। उन्होंने भारत के लिए 50 वनडे और 37 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले। अपने करियर में उन्होंने कुल 95 विकेट झटके, जिसमें वनडे में 66 विकेट शामिल हैं। उनका वनडे करियर का बेस्ट प्रदर्शन 4 रन देकर 4 विकेट का रहा, जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ अपने आखिरी वनडे में किया था। वह 2009 और 2013 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहीं।

women world cup 1

घरेलू क्रिकेट में बनाई अलग पहचान

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के अलावा गौहर ने घरेलू क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने हैदराबाद, पुदुचेरी, रेलवे और बंगाल की ओर से खेला। हाल ही में वह महिला प्रीमियर लीग (WPL) में यूपी वॉरियर्ज़ के लिए खेलते हुए नजर आई थीं। गौहर सुल्ताना के संन्यास की खबर के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उन्हें लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

विदाई संदेश में कही दिल की बात

अपने विदाई संदेश में गौहर ने लिखा कि गली क्रिकेट से लेकर इंटरनेशनल क्रिकेट के बड़े मंच तक का सफर किसी सपने से कम नहीं था। इस खेल ने मुझे सबकुछ दिया, जीत के पल, चोटों से वापसी, हार की पीड़ा और साथियों का साथ। यह सफर हमेशा मेरी यादों में रहेगा। क्रिकेट हमेशा मेरा घर रहेगा। गौहर ने साफ किया कि वह खेल से पूरी तरह दूर नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि अब वह नए रोल में क्रिकेट से जुड़कर अगली पीढ़ी को प्रेरित करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+