BCCI के बोल्ड फैसले ने किया विराट कोहली को रिटायरमेंट के लिए मजबूर, अब हुआ हैरान करने वाला खुलासा
Virat Kohli: विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट से अचानक रिटायरमेंट चर्चा का विषय बना हुआ है। कोहली ने सोशल मीडिया पर आकर इस फैसले की जानकारी प्रदान की थी और फैन्स को इससे बड़ा धक्का लगा था। क्रिकेट जगत में जनके फैसले को लेकर बातें हो रही हैं।
इस बीच रिपोर्ट्स बता रही हैं कि बीसीसीआई के कुछ फैसलों की वजह से कोहली ने रिटायरमेंट लिया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को 3-1 के अंतर से टेस्ट सीरीज में पराजय का सामना करना पड़ा था। हालांकि बोर्ड ने उनको फैसले में पुनर्विचार करने के लिए कहा था।

Virat Kohli को क्या नाराजगी थी?
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार बीसीसीआई के कुछ निर्देशों ने कोहली को संन्यास लेने के लिए मजबूर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद लम्बे दौरे पर बोर्ड ने क्रिकेटरों के परिवार को 14 दिनों से ज्यादा रुकने के अनुमति नहीं दी थी। इस फैसले ने कोहली को रिटायरमेंट के लिए सोचने पर मजबूर किया।
इसके बाद अप्रैल में उन्होंने अजित अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति को अपने फैसले को लेकर मैसेज किया था लेकिन उनको विचार करने को कहा गया। वहां से कोहली ने अपने निर्णय में कोई बदलाव नहीं करते हुए 7 मई को फिर से अपना निर्णय बताया और अंततः 12 मई तक आते-आते उन्होंने इन्स्टाग्राम पर अपने फैसले से अवगत करा दिया और सफेद जर्सी को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।
Virat Kohli ने उठाया था मुद्दा
विदेश में परिवारों को नहीं लेकर जाने के फैसले पर कोहली ने पहले नाराजगी जताई थी। बेंगलुरु में एक इवेंट के दौरान कोहली ने कहा था कि परिवार की भूमिका लोगों को समझाना मुश्किल है। यह कितना जरूरी है कि आप किसी तीखे अनुभव से गुजरते हैं, तो परिवार के पास लौटें। परिवार आपको जमीन से जोड़कर रखता है।
कोहली ने यह भी कहा कि परिवार क्या वैल्यू जोड़ता है, इसकी समझ लोगों में नहीं है। मैं अपने कमरे में जाकर उदास होकर बैठना नहीं चाहता। मैं नॉर्मल होना चाहता हूँ। इसके बाद ही आप अपने गेम को एक जिम्मेदारी के तहत ले सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications