अनंतनाग में आतंकी घटना के बाद राजीव शुक्ला बयान, बोले नहीं खेलेंगे पाकिस्तान के साथ क्रिकेट
Rajeev Shukla on Anantnag incident: अनंतनाग में आतंकियों से मुठभेड़ में सुरक्षाबलों के अधिकारियों के शहीद होने के बाद बीसीसीआई के उपाध्यक्ष और कांग्रेस से राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला ने बयान दिया है। राजीव शुक्ला ने कहा है कि किसी भी स्थिति में पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज नहीं हो सकती।
एएनआई से बातचीत करते हुए राजीव शुक्ला ने कहा कि हम आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हैं। पिछले 20 सालों में सभी सरकारों ने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, इसके बाद भी आतंकियों का समर्थन न उसके हित में है और न ही दुनिया के हित में है।

शुक्ला ने आगे कहा कि यह दुःखद है कि तीन अधिकारियों ने अपनी जान गंवाई है, हम वहां काम कर रही पुलिस और सेना को सलाम करते हैं। क्रिकेट की बात की जाए तो हमारी स्पष्ट नीति है। हम पाकिस्तान के साथ कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलते हैं।
गौरतलब है कि हाल ही मेंराजीव शुक्ला पाकिस्तान दौरा करके आए हैं। एशिया कप के लिए बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी के साथ राजीव शुक्ला भी वहां गए थे। बिन्नी ने वहां से आने के बाद कहा था कि हमारा खास ध्यान पाकिस्तान में रखा गया था। आउट ऑफ़ द वे जाकर हमारी मेहमाननवाजी की गई थी।
उल्लेखनीय है कि अनंतनाग में सुरक्षाकर्मियों की एक टीम ने आतंकियों के ठिकानों का पीछा किया था और वहां जाने के बाद आतंकियों ने फायरिंग कर दी थी। इसमें सेना और पुलिस के तीन अधिकारी शहीद हो गए थे। इसके बाद अब आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग चारों तरफ से उठ रही है।












Click it and Unblock the Notifications