IPL नीलामी के खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर बुरी फंसी BCCI, विदेश चले गए भारतीय को शामिल करने पर उठे सवाल

IPL 2026: आईपीएल नीलामी के लिए प्लेयर्स शॉर्टलिस्ट होने के बाद एक बवाल भी देखने को मिला है। 350 खिलाड़ियों में एक ऐसे खिलाड़ी का नाम शामिल है, जो भारत से जाकर ऑस्ट्रेलिया में खेल गया। अब उसको नीलामी में शामिल किया है।

ऑलराउंडर निखिल चौधरी के नाम ने एक ऐसा विवाद खड़ा कर दिया है, जो सिर्फ प्रशासनिक गलती नहीं बल्कि BCCI की खेल नीतियों पर एक बड़ा नैतिक सवाल है। निखिल चौधरी पिछले तीन साल से ऑस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (BBL) जैसे विदेशी टूर्नामेंट खेल रहे हैं, फिर भी उन्हें IPL नीलामी में एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी के रूप में रखा गया है।

BCCI

यह मामला सीधे तौर पर उन खिलाड़ियों के साथ हुए 'अन्याय' को सामने लाता है, जिन्होंने विदेशी लीग खेलने के लिए भारतीय क्रिकेट को हमेशा के लिए छोड़ने का कड़ा फैसला लिया था।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) का नियम साफ है. यदि कोई भारतीय खिलाड़ी विदेशी लीग में खेलना चाहता है, तो उसे IPL सहित भारतीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास लेना होगा। इस नियम का पालन करने वाले सबसे बड़े उदाहरणों में से एक हैं उन्मुक्त चंद, जो 2012 अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता कप्तान थे।

उन्होंने 2021 में अपने शानदार भारतीय करियर को अलविदा कहा, ताकि वह अमेरिका में मेजर लीग क्रिकेट (MLC) खेल सकें। उन्मुक्त चंद ने यह मुश्किल फैसला इसलिए लिया, क्योंकि उन्हें पता था कि एक बार विदेशी लीग में खेलने के बाद भारत में उनकी IPL वापसी का कोई रास्ता नहीं बचेगा।

निखिल चौधरी ने पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेला था, पिछले तीन साल से ऑस्ट्रेलिया में खेल रहे हैं। अगर उन्होंने भी उन्मुक्त चंद की तरह भारतीय क्रिकेट से औपचारिक संन्यास नहीं लिया, तो उन्हें विदेशी लीग में खेलने की अनुमति कैसे मिली? और यदि उन्होंने संन्यास ले लिया था, तो उन्हें फिर से भारतीय खिलाड़ी के रूप में IPL नीलामी में जगह कैसे दी गई? अब बीसीसीआई के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर यह कोई अन्य निखिल चौधरी हैं, तब भी बीसीसीआई को प्रतिक्रिया देनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+