IPL 2024: केकेआर के खिलाड़ी को BCCI ने किया सस्पेंड, जानिए क्यों लिया गया इतना बड़ा एक्शन
Harshit Rana: आईपीएल में केकेआर ने इस बार बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया है। अंक तालिका में केकेआर दूसरे स्थान पर है और प्लेऑफ़ में जाने की प्रबल दावेदार है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने भी अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया है और टीम की जीत में योगदान दिया है।
केकेआर का हालिया मैच दिल्ली कैपिटल्स के साथ हुआ था। इसमें केकेआर ने जीत दर्ज की थी और दिल्ली को हार का सामना करना पड़ा था। हर्षित राणा की तरफ से इस दौरान एक ऐसी हरकत सामने आई, जिसका खामियाजा उनको भुगतना पड़ा है। उनके ऊपर कड़ा एक्शन हुआ है।

हर्षित राणा को कोड ऑफ़ कंडक्ट का दोषी माना गया है और उनके ऊपर ऐसा एक्शन हुआ है, जो इस आईपीएल में अन्य किसी खिलाड़ी के साथ नहीं हुआ है। इस खिलाड़ी को भी अंदाजा नहीं होगा कि उनकी एक हरकत कितनी भारी पड़ने वाली है।
दरअसल दिल्ली के बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को आउट करने के बाद हर्षित राणा ने सेंड ऑफ़ दिया था। इसके बाद वह फ़्लाइंग किस भी देना चाह रहे थे लेकिन खुद को रोक लिया और यह घटना कैमरे में कैद हो गई। इस हरकत का संज्ञान लिया गया और कार्रवाई कर दी गई।
हर्षित राणा के ऊपर 100 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया है। मामला यहीं नहीं रुका, जुर्माने के बाद उनको एक और सजा सुनाई गई जो इससे भी बड़ी है। उनको एक मैच के लिए सस्पेंड भी कर दिया गया है। ऐसी कार्रवाई की उम्मीद उन्होंने नहीं की होगी। हालांकि उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है, इसलिए मामले पर आगे किसी तरह की को सुनवाई की आवश्यकता नहीं है।
बल्लेबाज को आउट करने के बाद हर्षित राणा ने अजीब तरह से इशारा भी किया था। इन सभी हरकतों को देखते हुए मैच रेफरी ने एक्शन लिया। इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में भी उन्होंने कुछ ऐसी हरकत की थी।












Click it and Unblock the Notifications