Jay Shah Love Story Hindi: कॉलेज की फ्रेंड से जय शाह ने की है शादी, जानिए कौन है देश के गृहमंत्री की बहू?
Jay Shah Love Story in Hindi: क्रिकेट की गलियारों से लेकर हर मीडिया हाउस में जय शाह छाए हुए हैं, आईसीसी का नया चेयरमैन बनाकर जय शाह ने इतिहास रचने का काम किया है।
आपको बता दें शांत और गंभीर रहने वाले जय शाह देश के गृह मंत्री अमित शाह पुत्र हैं, 22 दिसंबर 1988 को जन्मे जय शाह काफी पढ़े लिखे हैं और अपनी पर्सनल लाइफ को मीडिया से थोड़ा दूर ही रखते हैं।

क्रिकेट खेलने का भी शौक रखने वाले जय शाह की पत्नी का नाम ऋशिता पटेल है और वो देखने में किसी अप्सरा से कम नहीं हैं। आपको जानकर हैरत होगी कि जय शाह और ऋषिता पटेल दोनों कॉलेज फ्रेंड हैं, दोनों उसी टाइम से एक-दूसरे को पसंद करते थे।
ऋषिता के पापा का नाम गुणवंतभाई पटेल है
ऋषिता के पापा का नाम गुणवंतभाई पटेल है और वो एक व्यवसायी हैं। जय शाह की स्कूली शिक्षा अहमदाबाद के हायर सेंकडरी स्कूल से हुई थी और उसके बाद उन्होंने निरमा विवि से बीटेक किया है।
कॉलेज खत्म करने के बाद जय शाह ने अपने पिता के पाइप बिजनेस को आगे बढ़ाया। उन्होंने अहमदाबाद में ही जितेंद्र सहगल से क्रिकेट की भी ट्रेनिग ली थी। साल 2019 से वो बीसीसीआई सचिव हैं। 10 फरवरी 2015 को ऋषिता से शादी करने वाले जय शाह मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 125- 150 करोड की नेटवर्थ के मालिक हैं। जय और ऋषिता को दो बेटियां हैं।
भारतीय क्रिकेट ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की
उनके नेतृत्व में, भारतीय क्रिकेट ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। उन्होंने घरेलू क्रिकेट को सुदृढ़ करने के साथ-साथ भारतीय क्रिकेट को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके अलावा, उन्होंने महिला क्रिकेट को भी बढ़ावा देने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।













Click it and Unblock the Notifications