BCCI ने Domestic Cricket में किया बड़ा बदलाव, अब चोटिल खिलाड़ियों के लिए होगा खास नियम
BCCI New Rule: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने घरेलू क्रिकेट में एक बड़ा बदलाव किया है। साल 2025-26 सीजन से बोर्ड ने नया नियम लागू करने का फैसला किया है, जिसका नाम गंभीर चोट प्रतिस्थापन (Serious Injury Replacement) है। यह नियम वैसे ही होगा जैसा इंटरनेशनल क्रिकेट में कनकशन रिप्लेसमेंट के लिए होता है। इस नियम के आने से टीमों को फायदा होने की उम्मीद है।
क्या है बीसीसीआई का नया नियम? (BCCI New Rule)
यह बदलाव ऋषभ पंत की इंग्लैंड टेस्ट सीरीज़ के दौरान लगी चोट के बाद सामने आया। ऋषभ पंत तीसरे और चौथे टेस्ट में चोट के कारण विकेटकीपिंग नहीं कर पाए थे, जिससे टीम को दिक्कत उठानी पड़ी। इसी वजह से BCCI ने यह कदम उठाया है। इस नियम के तहत अगर किसी खिलाड़ी को मैच के दौरान गंभीर चोट लगती है तो टीम को उसे बदलने का मौका मिलेगा।

इन बातों का रखा जाएगा ध्यान
लेकिन यह बदलाव सिर्फ मल्टी-डे टूर्नामेंट जैसे सीके नायडू ट्रॉफी में ही लागू होगा। सैयद मुश्ताक अली (T20) या विजय हजारे (वनडे) में यह नियम नहीं चलेगा। चोट मैदान पर खेलते समय और बाहरी चोट के कारण होनी चाहिए। चोट इतनी गंभीर हो कि खिलाड़ी बाकी मैच नहीं खेल सके। रिप्लेसमेंट खिलाड़ी समान भूमिका वाला होना चाहिए। रिप्लेसमेंट सिर्फ उन्हीं खिलाड़ियों में से होगा जो टॉस से पहले नॉमिनेटेड सब्स्टीट्यूट्स में शामिल हों।
विकेटकीपर के मामले में क्या होगा
विकेटकीपर के मामले में अगर कोई सब्स्टीट्यूट उपलब्ध नहीं है तो रेफरी बाहर से भी खिलाड़ी को मंजूरी दे सकता है। रिप्लेसमेंट खिलाड़ी पर वही पेनल्टी या चेतावनी लागू रहेगी जो पहले खिलाड़ी पर थी। निर्णय का अंतिम अधिकार ऑन-फील्ड अंपायर और BCCI मैच रेफरी के पास रहेगा। घरेलू टूर्नामेंट में कई बार खिलाड़ियों को चोटों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में यह नियम टीम को राहत देने का काम करेगी।












Click it and Unblock the Notifications