IPL जश्न में अब नहीं चलेगी मनमानी, BCCI का नया फरमान
BCCI issues safety guidelines: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की ऐतिहासिक जीत के बाद 4 जून को बेंगलुरु में जश्न के दौरान एक भयानक भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया। अब बीसीसीआई ने इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए बड़ा फैसला लिया है।
हादसे के बाद BCCI सख्त (BCCI issues safety guidelines)
बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस दुखद घटना को लेकर कहा कि कोई भी जीत इंसानों की जान से बड़ी नहीं हो सकती। भले ही यह जश्न आरसीबी और कर्नाटक सरकार द्वारा आयोजित किया गया था और BCCI ने पहले खुद को इससे अलग किया था, लेकिन अब बोर्ड ने ऐसे आयोजनों को नियमबद्ध करने का फैसला लिया है। अब बीसीसीआई ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है, जो भविष्य के लिए सुरक्षा नियमों और गाइडलाइंस तय करेगी। इन नियमों का पालन हर आईपीएल टीम के लिए अनिवार्य होगा।

कैसे हुआ था हादसा?
आरसीबी ने 3 जून को अपनी पहली ट्रॉफी जीती और अगली सुबह ही बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर विजय जुलूस निकाला गया। इस जश्न के लिए 2 लाख से ज्यादा लोग जमा हो गए थे, जबकि ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही इस भीड़ को लेकर चेतावनी दी थी। अचानक मची भगदड़ में कई लोग कुचल गए। इसके बाद फ्रेंचाइज़ी के मार्केटिंग हेड को गिरफ्तार किया गया और KSCA के कुछ अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया। हालांकि, आयोजक निखिल सोसाले को बाद में जमानत मिल गई।
BCCI ने बनाए नए नियम
कूलिंग-ऑफ पीरियड: जीत के बाद 3 से 4 दिन के भीतर कोई भी सेलिब्रेशन नहीं होगा।
BCCI की मंजूरी जरूरी: कोई भी टीम बिना BCCI की लिखित अनुमति के जश्न नहीं मना सकेगी।
सुरक्षा ब्लूप्रिंट: सभी आयोजनों में 4 से 5 लेयर की सुरक्षा होगी - जिसमें टीम का एयरपोर्ट से लेकर कार्यक्रम स्थल तक का पूरा सुरक्षा कवच शामिल होगा।
सरकारी अनुमति जरूरी: जिला पुलिस, राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन से भी आयोजन की मंजूरी लेनी होगी।












Click it and Unblock the Notifications