BCCI में नौकरी पाने का सुनहरा मौका! लाखों में होगी सैलरी, जानें कौन कर सकता है अप्लाई

BCCI invites applications: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) क्रिकेट से जुड़े लोगों के लिए बड़ा मौका लेकर आई है। बोर्ड ने शुक्रवार को दो पुरुष चयनकर्ताओं और चार महिला चयन समिति सदस्यों के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसके अलावा जूनियर पुरुष चयन समिति में भी एक पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। बीसीसीआई जल्द ही इन सभी जगहों पर भर्ती करने वाली है।

कौन कर सकता है आवेदन? (BCCI invites applications)

इस बार भी पात्रता नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों ने या तो कम से कम 7 टेस्ट मैच या 30 प्रथम श्रेणी (फर्स्ट क्लास) मैच खेले होने चाहिए। वैकल्पिक रूप से, यदि किसी खिलाड़ी के पास 10 वनडे इंटरनेशनल (ODI) या 20 प्रथम श्रेणी मैचों का अनुभव है तो वह भी आवेदन कर सकता है। ऐसे में कई खिलाड़ी इन जगहों के लिए आवेदन करने की रेस में शामिल हैं।

BCCI 1

जानें कॉन्ट्रैक्ट और जिम्मेदारियां

बीसीसीआई के मुताबिक चयनकर्ताओं का कॉन्ट्रैक्ट हर साल रिन्यू किया जाता है। अभी यह तय नहीं हुआ है कि मौजूदा सिलेक्टर्स में से किन्हें बदला जाएगा, लेकिन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। वर्तमान में सीनियर पुरुष चयन समिति के चेयरमैन पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगारकर हैं। उनके साथ एसएस दास, सुब्रोतो बनर्जी, अजय रात्रा और एस शरथ सदस्य के रूप में काम कर रहे हैं।

महिला चयन समिति ने किया वर्ल्ड कप टीम का ऐलान

महिला चयन समिति में अभी नीतू डेविड (अध्यक्ष), रेनू मारग्रेट, आरती वैद्य, कल्पना वेंकटाचार और श्यामा डे शॉ शामिल हैं। हाल ही में इस पैनल ने महिला वनडे विश्व कप के लिए टीम का चयन किया था। इसके साथ ही बीसीसीआई ने पुरुष जूनियर क्रिकेट चयन समिति में भी एक पद के लिए आवेदन मांगे हैं। यह समिति अंडर-22 तक की आयु वर्ग की टीमों के चयन की जिम्मेदारी संभालती है।

आवेदन की अंतिम तारीख

सभी पदों के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 10 सितंबर 2025 तय की गई है। बता दें कि बीसीसीआई ने ये फैसला एशिया कप-2025 के लिए किए गए टीम के ऐलान के बाद किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+