World Cup 2023 के सभी वेन्यू के इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड में BCCI खर्च करेगा 500 करोड़ रुपए
Indian cricket stadium renovation: वर्ल्ड कप 2023 भारत में 5 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है जिसके लिए 10 शहर को चुना गया है। बीसीसीआई ने इन 10 सालों में अपने क्रिकेट स्टेडियम की इंफ्रास्ट्रक्चर को डिवेलप करने के लिए प्रत्येक वनडे वर्ल्ड कप 2023 वेन्यू को ₹50 करोड़ देने का फैसला किया है।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक यह क्रिकेट स्टेडियम अलग से इंफ्रास्ट्रक्चर को रिनोवेट करेंगे और बीसीसीआई इसके लिए 10 वर्ल्ड कप साइट को कुल मिलाकर 500 करोड रुपए दे रहा है।

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के आधिकारिक वेन्यू में अहमदाबाद, चेन्नई, मुंबई, धर्मशाला, दिल्ली, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, लखनऊ और कोलकाता शामिल है। इसके अलावा वार्म-गेम भी दो जगह खेले जाएंगे जो गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में है।
एचपीसीए सदस्य अरुण धूमल ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया है कि, हमने स्टेडियम की पूरी सतह को फिर से बनाया है, और हमने वीवीआईपी और होस्पिटेलिटी बॉक्सों का भी मेकओवर किया है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि हमारे पास जल निकासी की अच्छी सुविधाएं हों ताकि बारिश के बाद खेल जल्द से जल्द शुरू हो।
ऐसे ही मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अमोल काले ने बताया कि, इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेप करने की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, जिसमें एक नया आउटफील्ड, नई एलईडी लाइटिंग, कॉर्पोरेट बॉक्स का रिनोवेशन और नए शौचालय शामिल है।"
वहीं, महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित पवार ने पुणे स्टेडियम में चल रहे काम के बारे में बताया कि स्टेडियम के तीन-चौथाई हिस्से में छत नहीं है। ऐसे में जिन स्टैंड को ढका जा सकता है, उनको ढका जाएगा। साफ शौचालय, पार्किंग स्थान जैसी बुनियादी सुविधाओं पर प्लानिंग चल हैं। खराब सीटों को बदला जाएगा, जल निकासी व्यवस्था और फ्लडलाइट में भी कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।''
इस तरह के काम देश के बाकी वर्ल्ड कप वेन्यू में चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications