BCCI ने मोहसिन नकवी को दी अंतिम चेतावनी, ट्रॉफी नहीं दी तो बर्बाद होना लगभग तय
BCCI: भारतीय टीम की एशिया कप में जीती हुई ट्रॉफी अब भी मोहसिन नकवी ने नहीं दी है। यह दुबई स्थित एसीसी कार्यालय में पड़ी हुई है और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के हेड नकवी ने इसे लौटाने की कोई योजना नहीं बताई है। नकवी ने भारतीय टीम के कप्तान को किसी समारोह में इसे देने की पेशकश की थी। भारत की तरफ से इसे नहीं माना गया। अब बीसीसीआई ने एक बार फिर से चेतावनी दी है।
बीसीसीआई की तरफ से नकवी को अंतिम बार चेतावनी जारी करते हुए एक ई-मेल करते हुए ट्रॉफी लौटाने की बात कही है। अगर नकवी इस बार भी अपनी जिद पर अड़े रहते हैं, तो शायद बीसीसीआई कुछ ऐसा करने वाली है, जिसे नकवी हमेशा याद रखेंगे।

अगले महीने आईसीसी की वार्षिक मीटिंग है और ट्रॉफी का मुद्दा वहां जोर-शोर से उठाया जाएगा। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने इसकी तैयारी कर ली है। आईसीसी में पहले से ही जय शाह मौजूद हैं, बीसीसीआई की बातों पर निश्चित तौर पर वहां बात होगी।
बोर्ड सेक्रेटरी देवजीत सैकिया का कहना है कि ट्रॉफी नहीं लौटाने पर हम स्टेप उठाएंगे। अब यह देखना है कि नकवी के ऊपर इस चेतावनी का कोई असर पड़ता है या नहीं। यह तो तय है कि अब बीसीसीआई ने पूरी तरह से अपना मूड बना लिया है। नकवी को आईसीसी से भी बाहर करने की सिफारिश की जा सकती है क्योंकि वह सीधे तौर पर पाकिस्तान में राजनीति से जुड़े हुए हैं। वह पाकिस्तानी सरकार में इन्टेरियर मिनिस्टर है और इसी के चलते उन्होंने एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर इतना हंगामा खड़ा किया हुआ है।
एशिया कप की ट्रॉफी को लेकर नकवी ने साफ़ कहा है कि उनकी मंजूरी के बिना इसे नहीं दिया जाए, ट्रॉफी को ताले में रख दिया गया है। पहले इसे अमीरात क्रिकेट बोर्ड को सौंपने की खबरें सामने आई थी लेकिन नकवी को इसमें खुद की बेइज्जती नज़र आ रही है, इस वजह से मामले को लंबा खींचा जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications