‘टीम का माहौल खराब कर रहा है BCCI’, धवन को कप्तानी से हटाए जाने पर पूर्व चयनकर्ता ने उठाए सवाल

केएल राहुल के फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उनको जिमबाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बना लिया गया है।

नई दिल्ली, 13 अगस्त: केएल राहुल के फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद उनको जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का हिस्सा बना लिया गया है। राहुल को ना सिर्फ अचानक से टीम में जगह मिली, बल्कि शिखर धवन के स्थान पर उनको टीम का कप्तान भी बना दिया गया। धवन की जगह राहुल को कप्तान बनाए जाने को लेकर बीसीसीआई सवालों के घेरे में आ गई है। कई दिग्गजों का ऐसा मानना है कि बोर्ड ने फैसला सुनाकर शिखर धवन का अपमान किया है। पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने भी बीसीसीआई के इस फैसले को गलत बताया है।

सामने आया करीम का बड़ा बयान

सामने आया करीम का बड़ा बयान

सबा करीम का ऐसा कहना है कि केएल राहुल की बतौर खिलाड़ी टीम में वापसी होनी चाहिए थी, ना कि बतौर कप्तान। इंडिया न्यूज को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ''केएल राहुल को केवल एक सदस्य के रूप में सीरीज खेलनी चाहिए, उन्हें कप्तान या उपकप्तान बनाना इतना महत्वपूर्ण नहीं है। वह लंबे ब्रेक के बाद आ रहे हैं। शिखर धवन टीम के एक सीनियर खिलाड़ी हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन किया है। कप्तान के रूप में घोषणा करने के बाद आपको उसे महत्व देना होगा।''

ये माहौल खराब करने जैसा

ये माहौल खराब करने जैसा

भारत की ओर से 1 टेस्ट और 34 वनडे खेलने वाले सबा करीम ने आगे कहा, ''कप्तानी की प्रवृत्ति में जिस तरह का बदलाव अजीब और संदिग्ध है। इस तरह के फैसले बहुत सोच समझकर लेने की जरूरत है। जल्दबाजी करने की जरूरत नहीं है क्योंकि यह टीम के माहौल से जुड़ा है, आपको टीम भावना का निर्माण करने की जरूरत है। एक कप्तान आगामी मैचों के लिए अपनी योजनाओं के बारे में सोचना शुरू करता है और फिर आप अचानक बदलाव कर देते हैं। यह क्रिकेटर के मनोबल को प्रभावित करता है।''

पहले धवन थे कप्तान

पहले धवन थे कप्तान

बता दें कि जिम्बाब्वे दौरे के लिए 30 जुलाई को टीम इंडिया का ऐलान किया गया था, तब 15 सदस्यीय टीम की कमान बाएं हाथ के अनुभवी ओपनर शिखर धवन को सौंपी गई थी और राहुल टीम का हिस्सा भी नहीं थे। बाद में राहुल के फिटनेस टेस्ट पास करने पर अचानक उनकी बतौर कप्तान टीम में एंट्री हुई और धवन की जगह उनको टीम की कमान सौंपी गई, जबकि गब्बर को उपकप्तान बनाया गया।

हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ शिखर धवन की अगुआई में टीम इंडिया ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।

राहुल का रिकॉर्ड खराब

राहुल का रिकॉर्ड खराब

बतौर वनडे कप्तान केएल राहुल का रिकॉर्ड बहुत खराब रहा है। इसी साल रोहित शर्मा के अनफिट होने के चलते केएल को साउथ अफ्रीका दौरे पर 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारत की कप्तानी करने का मौका मिला था और टीम इंडिया सभी मैच हार गई थी। खुद केएल ने भी 3 मैचों में 25.33 की औसत से सिर्फ 76 रन बनाए थे। वहीं, शिखर ने बतौर वनडे कप्तान 6 में से 5 मैचों में जीत दर्ज की है और सिर्फ 1 मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया

जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया

  • टीम इंडिया: केएल राहुल (कप्तान) शिखर धवन (उपकप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर।
  • हेड कोच: वीवीएस लक्ष्मण

3 वनडे मैचों की सीरीज का शेड्यूल

  • पहला वनडे: 18 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
  • दूसरा वनडे: 20 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब
  • तीसरा वनडे: 22 अगस्त, हरारे स्पोर्ट्स क्लब

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+