Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

BCCI अध्यक्ष रोजर बिन्नी का पाकिस्तान दौरे पर बड़ा बयान, कहा- सरकार से मंजूरी के बिना हम...

अगले साल एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में किया जाना है। लेकिन भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। एशिया कप को लेकर जय शाह ने कहा था कि भारत पाकिस्तान नहीं जाएगा।

Roger Binny on Asia Cup issue: अगले साल एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान में किया जाना है। लेकिन भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान नहीं जाएगी। एशिया कप को लेकर जय शाह ने कहा था कि भारत पाकिस्तान नहीं जाएगा। बल्कि एशिया कप का आयोजन पाकिस्तान के बजाय कहीं और कराई जाएगी। जय शाह के इस बयान के बाद दोनों देशों के बीच इस बात को लेकर काफी विवाद पैदा हो गया है।

जय शाह के बाद आया रोजर बिन्नी का बयान

जय शाह के बाद आया रोजर बिन्नी का बयान

वहीं इस मामले पर अब बीसीसीआई के नए अध्यक्ष रोजर बिन्नी का भी बयान सामने आ गया है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए रोजर बिन्नी ने कहा कि भारतीय टीम को देश के बाहर खेलने कहां जाना है, इसका फैसला हम नहीं ले सकते हैं। भारत के पाकिस्तान दौरे को लेकर बिन्नी ने कहा कि यह हमारे हाथ में नहीं है। हम यह नहीं कह सकते कि हमारी टीम को कहां जाना है।

सरकार से मंजूरी लेना जरूरी

सरकार से मंजूरी लेना जरूरी

रोजर बिन्नी ने कहा कि अगर हम देश छोड़ते हैं या अन्य देश को जाते हैं या फिर कहीं से आते हैं तो हमें सरकार से मंजूरी लेनी होती है। हम खुद इस बात का फैसला नहीं कर सकते कि हम कहां जाकर मैच खेलेंगे। हमें सरकार पर भरोसा करना होगा, दोनों देशों के लिए जो उचित होगा वहीं कदम सरकार उठाएगी। इससे पहले खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए इस बात का फैसला सरकार पर छोड़ने की बात कही थी।

पीसीबी ने जाहिर किया था गुस्सा

पीसीबी ने जाहिर किया था गुस्सा

जय शाह के इस बयान के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि साल 2023 में एशिया कप अगर भारत के नहीं आने के कारण पाकिस्तान से शिफ्ट किया जाएगा तो यह बहुत गलत होगा। साल 2024 से 2031 के बीच भारत में आईसीसी के कई मैच हैं, ऐसे में पाकिस्तान भी भारत की तरह दौरा नहीं करेगा। अगर भारत पाकिस्तान नहीं आता है तो पाकिस्तान भी भारत के दौरे पर किसी भी आईसीसी इवेंट में हिस्सा लेने नहीं जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+