BCCI ने की महिला टी20 चैलेंज 2022 के लिए टीमों की घोषणा, टाइटल स्पॉन्सर भी घोषित

नई दिल्ली, 16 मई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने महिला टी20 चैलेंज के लिए बड़ी घोषणा की है। हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा को क्रमशः सुपरनोवा, ट्रेलब्लेजर और वेलोसिटी का कप्तान घोषित किया है। तीनों टीमें पुणे के एमसीए स्टेडियम में 23 मई से 28 मई तक खेले जाने वाले आगामी महिला टी20 चैलेंज में भिड़ेंगी। महिला टी20 चैलेंज आमतौर पर आईपीएल के दौरान ही होता है। आईपीएल का 2022 सीजन 29 मई को समाप्त हो रहा है।

Recommended Video

    Women's T20 Challenge:लीग को मिला टाइटल स्पॉन्सर,इस साल भी शामिल होंगी विदेशी खिलाड़ी|वनइंडिया हिंदी
    BCCI announces teams for Womens T20 Challenge 2022, title sponsor also announced

    चुनी हुई टीमों में भारतीय महिला क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली अधिकतर खिलाड़ी शामिल हैं जिनके साथ दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के कुछ प्रमुख सितारों का भी साथ मिलेगा। इस साल के महिला टी20 चैलेंज में कुल बारह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

    ऑल इंडिया वूमने सेलेक्शन कमेटी ने तीन टीमों को चुना है - प्रत्येक में कुल 16 सदस्य शामिल हैं।

    इसके साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रविवार को बोली प्रक्रिया में सफलतापूर्वक भाग लेने के बाद भारतीय फेंटसी खेल मंच My11Circle को महिला टी 20 चैलेंज 2022 की टाइटल स्पॉन्सरशिप भी दे दी है।

    BCCI announces teams for Womens T20 Challenge 2022, title sponsor also announced

    सुपरनोवा

    हरमनप्रीत कौर (सी), तानिया भाटिया (वीसी), अलाना किंग, आयुष सोनी, चंदू वी, डिएंड्रा डॉटिन, हरलीन देओल, मेघना सिंह, मोनिका पटेल, मुस्कान मलिक, पूजा वस्त्राकर, प्रिया पुनिया, राशि कनौजिया, सोफी एक्लेस्टोन , सुने लुस, मानसी जोशी

    ट्रेल ब्लेजर्स

    स्मृति मंधाना (सी), पूनम यादव (वीसी), अरुंधति रेड्डी, हेले मैथ्यूज, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रियंका प्रियदर्शिनी, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह, ऋचा घोष, एस मेघना, सैका इशाक, सलमा खातून, शर्मिन अख्तर, सोफिया ब्राउन, सुजाता मलिक, एस.बी. पोखरकर

    वेलोसिटी

    दीप्ति शर्मा (सी), स्नेह राणा (वीसी), शैफाली वर्मा, अयाबोंगा खाका, के.पी.नवगीरे, कैथरीन क्रॉस, कीर्ति जेम्स, लौरा वोल्वार्ड्ट, माया सोनवने, नत्थकन चैंथम, राधा यादव, आरती केदार, शिवली शिंदे, सिमरन बहादुर, यास्तिका भाटिया, प्रणवी चंद्रा

    शेड्यूल

    23-मई-22 - शाम 7:30 बजे - ट्रेलब्लेजर बनाम सुपरनोवा

    24-मई-22 - दोपहर 3:30 बजे - सुपरनोवा बनाम वेलोसिटी

    26-मई-22 - शाम 7:30 बजे - वेलोसिटी बनाम ट्रेलब्लेजर

    28-मई-22 - शाम 7:30 - फाइनल मुकाबला

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+