इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का ऐलान, ईशान किशन-यशस्वी जायसवाल को मौका, जानें कौन बना कप्तान
India A squad for England tour: बीसीसीआई ने 16 मई यानी शुक्रवार को इंग्लैंड दौरे के लिए 20 सदस्यीय इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है। बंगाल के सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को टीम का कप्तान बनाया गया है, जबकि कई अनुभवी खिलाड़ियों को इस सीरीज के लिए बुलाया गया है। इस दौरे के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलने वाली है।
यशस्वी जायसवाल को मिला मौका (India A squad for England tour)
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले यशस्वी जायसवाल टीम का हिस्सा हैं। वे पहले अनौपचारिक टेस्ट से उपलब्ध रहेंगे क्योंकि उनका आईपीएल राजस्थान रॉयल्स के अंतिम लीग मैच के साथ समाप्त होगा। अनुभवी क्रिकेटर करुण नायर, शार्दुल ठाकुर ने भी टीम में जगह बनाई है। दोनों क्रिकेटरों ने घरेलू सत्र में शानदार प्रदर्शन किया है और आगामी इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टीम में जगह बनाने की दौड़ में हैं।

करुण नायर की वापसी
विराट कोहली के संन्यास की घोषणा के बाद चयनकर्ता ऐसे क्रिकेटर पर नज़र गड़ाए हुए हैं जो चौथे नंबर की जगह भर सके और करुण नायर इसके लिए परफेक्ट रिप्लेसमेंट हो सकते हैं। करुण नायर को भारतीय टीम सेटअप में वापसी का मौका मिलना उनके करियर के लिए बड़ा अवसर है। पिछले डॉमेस्टिक सीजन में उन्होंने फर्स्ट क्लास और लिस्ट-ए क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 1600 से ज्यादा रन बनाए और 9 शतक लगाए।
इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद क्रिकेट विशेषज्ञ और फैंस की ओर से उनकी टीम इंडिया में वापसी की मांग तेज हो गई थी। भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से पहले इंडिया-ए में उन्हें मौका मिलना उनके लिए अच्छी खबर है। यहां पर अगर वह अच्छे प्रदर्शन करते हैं तो भारतीय टेस्ट टीम में उनकी जगह पक्की हो सकती है।
भारत ए टीम - अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, करुण नायर, ध्रुव जुरेल (उपकप्तान/विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, शार्दुल ठाकुर, इशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, तनुष कोटियन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, रुतुराज गायकवाड़, सरफराज खान, तुषार देशपांडे, हर्ष दुबे
नोट-शुभमन गिल और साई सुदर्शन दूसरे मैच से पहले टीम में शामिल होंगे












Click it and Unblock the Notifications