World Champion India: BCCI ने घोषित की करोड़ों की इनामी राशि, खिलाड़ियों में ऐसे बंटेगी प्राइज मनी
World Champion India: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने मंगलवार को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 की विजेता टीम इंडिया के लिए 131 करोड़ रुपये के भारी-भरकम नकद पुरस्कार की घोषणा की है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से करारी शिकस्त देकर इतिहास रचने वाली भारतीय टीम को यह सम्मान उनके बेमिसाल प्रदर्शन और रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने के लिए दिया गया है।
125 करोड़ रुपये की इनामी राशि का ऐलान (World Champion India)
बीसीसीआई सचिव देवाजीत सैकिया ने इस नकद पुरस्कार की पुष्टि करते हुए टीम, सहयोगी स्टाफ और चयनकर्ताओं को बधाई दी। गौरतलब है कि यह राशि 2024 की विश्व विजय के दौरान दी गई 125 करोड़ रुपये की इनामी राशि से 6 करोड़ रुपये अधिक है। बोर्ड ने माना है कि खिताब की रक्षा करना और लगातार दूसरी बार चैंपियन बनना एक असाधारण उपलब्धि है, जिसके लिए खिलाड़ी इस विशेष प्रोत्साहन के हकदार हैं।

जीत के साथ ही भारत ने रचा इतिहास
इस जीत के साथ भारत ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। भारत टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में तीन बार (2007, 2024, 2026) खिताब जीतने वाली पहली टीम बन गया है। भारत विश्व की पहली ऐसी टीम बनी जिसने अपने टी20 वर्ल्ड कप खिताब को सफलतापूर्वक बरकरार रखा है। अपनी सरज़मीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल करने वाली भी भारत पहली टीम है।
मैदान पर प्रदर्शन और ICC प्राइज मनी
फाइनल मुकाबले में भारत ने संजू सैमसन की 89 रनों की तूफानी पारी के दम पर 253/5 का रिकॉर्ड स्कोर खड़ा किया। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (14 रन देकर 4 विकेट) करते हुए कीवी टीम की कमर तोड़ दी। 5 पारियों में 321 रन बनाकर 'प्लेयर ऑफ द सीरीज़' चुने गए। फाइनल में शानदार गेंदबाजी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने।
कैसे बटेंगे पैसे
आईसीसी (ICC) की ओर से विजेता टीम इंडिया को लगभग 21.5 करोड़ रुपये ($2.34 मिलियन) की इनामी राशि मिली है, जबकि उप-विजेता न्यूज़ीलैंड को 10.75 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। बीसीसीआई की तरफ से 131 करोड़ की भारी रकम को टीम इंडिया के पूरे स्क्वॉड में बराबरी से बांटा जाएगा। स्क्वॉड में शामिल 15 खिलाड़ियों से लेकर सपोर्ट स्टाफ को भी इसमें से हिस्सा मिलेगा। इससे पहले आईसीसी की तरफ से टीम इंडिया को 3 मिलियन डॉलर यानी कि 27.48 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी।












Click it and Unblock the Notifications